लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

समंदर में पैनी होगी भारत की नजर:नौसेना को मिलेंगे दो और Mq-9b सी गार्डियन ड्रोन, क्या है इनकी खासियत? – Indian-navy-two-mq9b-seaguardian-drones-1943-crore-general-atomics-deal

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को अमेरिकी रक्षा कंपनी जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स के साथ भारतीय नौसेना के लिए दो MQ-9B सी गार्डियन हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (HALE) मानवरहित विमान लीज पर लेने के लिए 1,943 करोड़ रुपये का समझौता किया।

भारतीय नौसेना पहले से दो सी गार्डियन ड्रोन का संचालन कर रही है, जिन्हें कुछ साल पहले लीज पर लिया गया था। दो और MQ-9B सी गार्डियन को लीज पर लेने का फैसला ऐसे समय में हुआ है, जब भारत अमेरिका के साथ करीब चार अरब डॉलर के सौदे के तहत 31 ऐसे ड्रोन की आपूर्ति का इंतजार कर रहा है।

क्या है एमक्यू-9बी सी गार्डियन की खासियत?


  • ये ड्रोन 35 घंटे से अधिक समय तक हवा में रह सकते हैं।

  • इनमें चार हेलफायर मिसाइल और करीब 450 किलोग्राम बम ले जाने की क्षमता है।

  • सी गार्डियन ड्रोन का इस्तेमाल समुद्री निगरानी, पनडुब्बी रोधी युद्ध और ओवर-द-होराइजन टारगेटिंग समेत कई तरह के कार्यों के लिए किया जा सकता है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने रिमोट से संचालित इन विमानों के लिए जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स के साथ 30 महीने की अवधि का अनुबंध किया है। मंत्रालय ने कहा, “अनुबंध की कीमत करीब 1,943 करोड़ रुपये है। इस पर रक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और महानिदेशक (अधिग्रहण) की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।”

भारतीय नौसेना को मिलेगा कैसा ड्रोन?

एमक्यू-9बी सी गार्डियन रिमोट से संचालित विमानों में आधुनिक प्रणालियां, अत्याधुनिक सेंसर और उन्नत पेलोड लगाए गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ये विमान भारतीय नौसेना की समुद्री क्षेत्र में जागरूकता यानी मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस की क्षमता को काफी मजबूत करेंगे।

मंत्रालय ने कहा, “ये प्रणालियां समुद्री क्षेत्र के बड़े हिस्से में लगातार खुफिया, निगरानी और टोही कवरेज उपलब्ध कराएंगी। इससे हिंद महासागर क्षेत्र में होने वाले घटनाक्रमों पर नजर रखने और प्रतिक्रिया देने की भारत की क्षमता मजबूत होगी।”

भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग पर भी चर्चा

इससे जुड़े एक घटनाक्रम में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल के मुख्य कार्यकारी विवेक लाल से मुलाकात की। दोनों ने एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। अमेरिकी राजदूत ने सोशल मीडिया पर कहा, “दूतावास में व्यस्त दिन! जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल के डॉ. विवेक लाल से मिलकर एयरोस्पेस, रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में अमेरिका-भारत सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करके खुशी हुई। इसमें उन्नत तकनीकों और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में उनका काम भी शामिल है।”

अक्टूबर 2024 में भारत ने अमेरिका के साथ जनरल एटॉमिक्स से 31 लंबी अवधि तक उड़ान भरने वाले ड्रोन खरीदने का बड़ा सौदा किया था। विदेशी सैन्य बिक्री मार्ग के तहत हुए इस सौदे की कीमत करीब चार अरब डॉलर थी। इसका उद्देश्य भारतीय सेना की युद्धक क्षमता को बढ़ाना था। इन ड्रोन की खरीद को उस साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से कुछ सप्ताह पहले अंतिम रूप दिया गया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

संत प्रेमानंद का एक और भक्त लापता:आश्रम पर धरना, युवक के पिता बोले- बेटा नहीं मिला तो परिवार सहित देंगे जान – Family Stages Sit-in Ashram After Youth Goes Missing Following Initiation By Sant Premanand

जंतर मंतर प्रदर्शन:जुलाई की चूक से सबक लेकर रोक दी प्रदर्शनकारियों की राह, काम आई गृह मंत्री शाह की सलाह – Jantar Mantar Protest: Protesters’ Path Blocked After Learning From July’s Lapse

कौन हैं परगट सिंह?:अकाली दल से शुरू हुई सियासी पारी, ओलंपियन से नेता बनने तक का सफर; पूरी राजनीतिक कहानी – Complete Profile Of New Punjab Congress President And Olympian Pargat Singh Hockey Career To Political Journey

शिवाजी पार्क में सीजेपी प्रदर्शन का विरोध:स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति; जावेद अख्तर ने क्यों किया व्यंग्य? – Residents Protest Against Cjp Stir At Shivaji Park; Javed Akhtar Adds Sarcasm In X Post

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग:दीपके बोले- 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर जुटेंगे, पुलिस की सख्ती पर क्या कहा? – Cec Gyanesh Kr Resignation Demand Cjp Dipke Jantar Mantar Protest Oct 10 Cockroach Janta Party Police Action

बिहार में बाढ़ का खतरा:28 जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सारण में नए इलाकों में घुसा गंडक का पानी; क्या हैं हालात? – Bihar Alerted For Severe Flood Situation At 28 Places; Gandak River Water Enters New Areas Of Saran

Leave a Comment