लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सुनील नरेन ने ‘दोहरे शतक’ से रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर सुनीस नरेन ने इतिहास रच दिया है. सुनील नरेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक विकेट लेते ही ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो इस लीग में कोई गेंदबाज नहीं कर सका. सुनील नरेन आईपीएल में किसी एक टीम की तरफ से खेलते हुए 200 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उनके नाम केकेआर के लिए 201 विकेट हो गए हैं. 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को सुनील नरेन ने 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 31 रन देकर 2 विकेट निकाले. वह आईपीएल करियर में विकेटों का ‘दोहरा शतक’ लगाने वाले तीसरे गेंदबाज भी बन गए. नरेन इस खास क्लब में शामिल होने वाले पहले विदेशी गेंदबाज भी हैं. आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल के नाम हैं, जिन्होंने 182 मैचों में 228 विकेट चटकाए हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार 199 मैच में 215 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. सुनील नरेन ने 197 मुकाबलों में 201 विकेट के साथ इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. 

सुनील नरेन साल 2012, 2014 और 2024 में केकेआर को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं. इस बीच उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी सराहा गया. नरेन साल 2012, 2018 और 2024 में ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ का अवॉर्ड जीत चुके हैं. इसके साथ ही साल 2012 में उन्होंने ‘पर्पल कैप’ भी जीती थी. 

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में महज 165 रन पर सिमट गई थी. हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 42 रन का योगदान दिया। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट और सुनील नरेन ने दो विकेट हासिल किए. इसके बाद केकेआर ने 19वें ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया. यह केकेआर की लगातार तीसरी जीत रही.

यह भी पढ़ें- 

SRH vs KKR Highlights: कोलकाता की धमाकेदार जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा; नरेन-चक्रवर्ती के बाद रहाणे-रघुवंशी चमके



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment