
Sai Pallavi Saree Looks: रामायण की चर्चा के बीच साई पल्लवी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. फिल्म में माता सीता के किरदार को निभाने को लेकर लोग उनके लुक और सादगी की खूब तारीफ कर रहे हैं.दिलचस्प बात यह है कि पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी साई पल्लवी का स्टाइल बिल्कुल सादा और बेहद ग्रेसफुल है. वह अक्सर कॉटन, सिल्क और हैंडलूम साड़ियों में नजर आती हैं, जो बिना ज्यादा तामझाम के भी बेहद खूबसूरत लगती हैं. अगर आप भी ट्रेडिशनल लुक में सादगी और एलिगेंस का खूबसूरत मेल चाहती हैं, तो Sai Pallavi के ये साड़ी लुक्स आपके लिए बेहतरीन फैशन इंस्पिरेशन हो सकते हैं.
बेबी ब्लू नेट एम्ब्रॉयडरी साड़ी
बेबी ब्लू रंग की यह नेट साड़ी सिल्वर एम्ब्रॉयडरी और हैवी बॉर्डर के साथ बेहद खूबसूरत लगती है. रिसेप्शन, इंगेजमेंट और पार्टी के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है. खुले बाल और स्टेटमेंट ईयररिंग्स इसके लुक को और निखार देते हैं.
यह भी पढ़ें: चांदी की बिछिया में चाहिए नया डिजाइन? देखें लेटेस्ट और खूबसूरत कलेक्शन
पिंक बनारसी सिल्क साड़ी
पिंक बनारसी सिल्क साड़ी पर किया गया जरी वर्क इसे ट्रेडिशनल लुक देता है. पूजा, त्योहार और फैमिली फंक्शन में इसे आसानी से स्टाइल किया जा सकता है. गोल्ड ज्वेलरी और छोटी बिंदी इसके साथ अच्छी लगती है.
मस्टर्ड येलो कॉटन सिल्क साड़ी
हल्के फैब्रिक वाली यह साड़ी पहनने में आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी है. ऑफिस, कॉलेज फंक्शन या छोटे समारोह के लिए यह एक अच्छी चॉइस है. हल्की ज्वेलरी इसके साथ परफेक्ट लगती है.
रोज पिंक हैंडलूम साड़ी
रोज पिंक हैंडलूम साड़ी अपनी सॉफ्ट बुनाई और सिंपल डिजाइन की वजह से खास लगती है. पूजा, फेस्टिवल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में यह खूबसूरत लुक देती है. इसे ऑक्सिडाइज्ड या हल्की ज्वेलरी के साथ पहन सकते हैं.
रेड सिल्क साड़ी
रेड सिल्क साड़ी का फैशन हमेशा ट्रेंड में रहता है. गोल्डन बॉर्डर इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है. शादी, तीज, करवा चौथ या किसी भी पारंपरिक मौके पर यह साड़ी आपको रॉयल और एलिगेंट लुक देती है.
यह भी पढ़ें: चांदी की पायल में चाहिए नया डिजाइन? 10-15 ग्राम में मिलेंगे खूबसूरत ऑप्शन
The post सीता बनकर छाईं Sai Pallavi, रियल लाइफ में भी उनकी सादगी देती है फैशन इंस्पिरेशन, देखें खूबसूरत साड़ी कलेक्शन appeared first on Prabhat Khabar.


