लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सिंगल मदर्स के लिए जरूरी हैं ये मनी मैनेजमेंट टिप्स, भविष्य रहेगा सुरक्षित

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Single Mother Budgeting Tips: सिंगल मदर के लिए घर चलाना और बच्चे की परवरिश करना आसान नहीं होता. घर का किराया, राशन, स्कूल फीस, मेडिकल खर्च और भविष्य के लिए बचत जैसी कई जिम्मेदारियां अकेले निभानी पड़ती हैं. ऐसे में अगर पैसों की सही प्लानिंग की जाए, तो आर्थिक परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है. रांची की रहने वाली कालिंदी सिंह जो एक 9 साल के बेटे की सिंगल मां हैं उन्होंने हमें बताया कि कैसे वह अपने और अपने बच्चे के लिए फाइनेंशियल प्लैनिंग करती हैं. आइए जानते हैं उनके बताए गए कुछ आसान फाइनेंशियल टिप्स, जो हर सिंगल मदर के लिए मददगार साबित हो सकते हैं.

बजट बनाकर करें खर्च

हर महीने मिलने वाली आय का पहले से हिसाब बनाएं. जरूरी खर्च जैसे किराया, राशन, बिजली बिल और स्कूल फीस को सबसे पहले रखें. इसके बाद ही बाकी जरूरतों और शौक पर खर्च करें. बजट बनाने से बेवजह खर्च करने की आदत भी कम होती है.

इमरजेंसी फंड जरूर तैयार करें

जीवन में कब कौन-सी परेशानी आ जाए, यह कोई नहीं जानता. नौकरी छूटना, बीमारी या अचानक आने वाला कोई बड़ा खर्च आर्थिक मुश्किल बढ़ा सकता है. इसलिए कोशिश करें कि कम से कम 6 महीने के खर्च के बराबर रकम अलग बचाकर रखें. इस पैसे का इस्तेमाल केवल आपात स्थिति में ही करें.

बच्चे के भविष्य के लिए करें निवेश

बच्चों की पढ़ाई और आगे की जरूरतों के लिए समय रहते निवेश शुरू करना अच्छा फैसला होता है. अगर बेटी है तो सुकन्या समृद्धि योजना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके अलावा, म्यूचुअल फंड में एसआईपी (SIP) के जरिए छोटी-छोटी रकम से भी लंबे समय में अच्छी बचत तैयार की जा सकती है.

हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस जरूर लें

अगर आप परिवार की अकेली कमाने वाली हैं, तो हेल्थ इंश्योरेंस और टर्म लाइफ इंश्योरेंस जरूर होना चाहिए. हेल्थ इंश्योरेंस इलाज के बड़े खर्चों से राहत देता है, जबकि टर्म इंश्योरेंस आपके परिवार और बच्चे के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा देने में मदद करता है.

फिजूल खर्च से बचें और जरूरी दस्तावेज पूरे रखें

बिना जरूरत के खरीदारी करने या क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें. इसके साथ ही अपने बैंक अकाउंट, निवेश और बीमा में सही नॉमिनी जरूर जोड़ें. अगर आपके पास संपत्ति या निवेश है, तो समय रहते वसीयत तैयार करना भी समझदारी का फैसला हो सकता है. इससे भविष्य में परिवार को किसी तरह की कानूनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: बच्चा क्यों रहने लगा है चुप? कहीं इसकी वजह आपकी ये 5 गलतियां तो नहीं

The post सिंगल मदर्स के लिए जरूरी हैं ये मनी मैनेजमेंट टिप्स, भविष्य रहेगा सुरक्षित appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment