भारतीय पुरुष टीम का सामना एफआईएच हॉकी विश्व कप के दूसरे मैच में इंग्लैंड से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला क्वार्टर खेला जा रहा है। भारत ने पहला मैच जीतकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की थी। भारतीय टीम इंग्लैंड के सामने भी इस लय को बरकरार रखना चाहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ ओवरऑल रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, लेकिन विश्व कप में दोनों टीमें बराबरी पर ही रही हैं।
वेल्स की दी थी मात
भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को वेल्स पर जीत के साथ विश्व कप में विजयी शुरुआत की थी। भारतीय टीम की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अहम भूमिका रही। भारतीय कप्तान ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल किए। इसके अलावा, एक गोल संजय राणा ने किया था। संजय ने मैच का शुरुआती गोल (9वें मिनट) में किया था।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारतीय टीम को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए जरुरी है कि वेल्स की तरह ही इंग्लैंड पर भी बड़ी जीत दर्ज करे। हालांकि, टीम इंडिया के लिए वेल्स की अपेक्षा इंग्लैंड कड़ी चुनौती पेश कर सकता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 141 मैच खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। इंग्लैंड ने 90 मैच जीते हैं, जबकि भारतीय टीम ने 28 मैच जीते हैं। 23 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं, हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट में इंग्लैंड और भारत ने एक दूसरे के खिलाफ नौ मैच खेले हैं। इंग्लैंड को चार, जबकि भारतीय टीम को तीन मैचों में जीत मिली है। दो मैच टाई रहे हैं।

