लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘साउथ एक्टर्स की नहीं इज्जत होती’, तमिल एक्ट्रेस ने बॉलीवुड पर लगाया बड़ा आरोप, कही ये बात

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


तमिल सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सिमरन ने हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के रवैये को लेकर बात की. उन्होंने दावा किया कि बॉलीवुड में साउथ एक्टर्स और उनकी लिगेसी को इज्जत नहीं दी जाती है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड में साउथ के कलाकारों को वो सम्मान और हक नहीं मिलता जो वो डिजर्व करते हैं. उन्हें हमेशा ही इस बात का दुख रहा है. चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है.

रिस्पेक्ट न मिलने से ठुकराई कई हिंदी फिल्में 
फिल्मफेयर से बातचीत करते हुए सिमरन ने बताया, ‘मैंने कई बार हिंदी फिल्में करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि मैं वहां के लोगों से कनेक्ट नहीं कर पाती हूं, ऐसा लगता है इन लोगों ने हमारा काम नहीं देखा है, ना ही उन्हें हमारी लिगेसी का पता है. मैंने अपनी आधी जिंदगी सिनेमा को दी है और उस पर से रिस्पेक्ट न मिले तो ये दुख देता है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘कुछ प्रोडक्शन कंपनियां तो जरूरी सुविधाओं को लेकर भी सौदा करती हैं. रहने से लेकर खाने तक की सुविधाओं के लिए सौदा करना तकलीफ देता है.’

ये भी पढे़ं: ‘रणबीर से भी बेहतर किया है’, ‘दादी की शादी’ फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे आमिर खान, रिद्धिमा कपूर की एक्टिंग से हुए इंप्रेस

सनी देओल और ओम छंगानी की तारीफ 
हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि बॉलीवुड में सभी एक जैसे नहीं है. एक्ट्रेस ने इस बातचीत में सनी देओल और फिल्म मेकर ओम छंगानी की तारीफ की. सिमर ने फिल्म ‘गबरू’ में काम करने के अपने अनुभव को भी साझा करते हुए बताया, ‘सनी देओल के साथ काम करना अच्छा रहा. वो बहुत ही नेक और विनम्र इंसान हैं.’ उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर ओम छंगानी की तारीफ करते हुए कहा, ‘सेट पर मेरा बहुत ख्याल रखा.’ इसके साथ हा एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि ‘गुलमोहर’ की टीम के साथ उनका बेहतरीन एक्सपीरियंस रहा.

सिमरन का फिल्मी सफर
बहरहाल, अगर तमिल एक्ट्रेस सिमरन के करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1995 में आई फिल्म ‘सनम हरजाई’ से की थी. वो ‘सुपरहिट मुकाबला ‘ संगीत शो की प्रेजेंटर भी रह चुकी हैं और उनके काम से इंप्रेस होकर जया बच्चन ने उन्हें ‘तेरे मेरे सपने’ फिल्म में कास्ट किया. उस फिल्म का ‘आंख मारे’ गाना बहुत फेमस हुआ था.

इसके अलावा साल 1996 में उन्होंने ममूटी के साथ फिल्म ‘इंद्रप्रस्थम’ से मलयालम सिनेमा में डेब्यू किया था. फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन सिमरन की एक्टिंग को खूब सराहा गया था. साल 1997 में आई ‘वन्स मोर’ और ‘वीआईपी’ जैसी फिल्मों ने उन्हें तमिल सिनेमा में पहचान दिलाई.

ये भी पढे़ं: आर बी चौधरी को अंतिम विदाई देने पहुंचे थलापति विजय, जीवा को गले लगाकर दी सांत्वना

सिमरन की पॉपुलर फिल्में 
एक्ट्रेस सिमरन की फेमस फिल्मों के बारे में बात करें तो इसमें ‘कन्नाथिल मुथमित्तल’, ‘प्रियमानवाले’, ‘पम्मल के. संबंदम’ और ‘पंचतंत्रम’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. हाल ही में उन्हें एम. शशिकुमार के साथ ‘टूरिस्ट फैमिली’ में देखा गया था. इसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था. यहां तक कि क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था. ये फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई थी.

 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की रोहन ठक्कर संग हुई शादी, सामने आई शादी की पहली तस्वीरें

पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट

Anshula Kapoor Wedding: मां के आशीर्वाद के साथ अंशुला कपूर ने लिए फेरे, जान्हवी-खुशी ने निभाया बहन का फर्ज, देखें Inside Photos

’26/11, पठानकोट नरसंहार…’, आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया ‘भाई’, ‘धुरंधर’ का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे

Alpha BO Collection Day 3: ‘अल्फा’ ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 3 फिल्मों को चटाई धूल, बना दिया ये रिकॉर्ड

Welcome To The Jungle BO Day 10: नई ‘अल्फा’ के आगे दूसरे संडे भी ‘वेलकम टू द जंगल’ का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड

Leave a Comment