लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘समय तेजी से बीत रहा है’, ट्रंप ने ईरान को दिया नया अल्टीमेटम, परमाणु हमले के सवाल पर क्या कहा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि वो ईरान के साथ चल रहे युद्ध को परमाणु संघर्ष में नहीं बदलेंगे, लेकिन उन्होंने तेहरान को चेतावनी दी कि वॉशिंगटन के साथ शांति समझौता करने का समय तेजी से बीतता जा रहा है.

ट्रंप की ये चेतावनी तब आई, जब ईरानी मीडिया ने तेहरान के ऊपर हुए विस्फोटों की खबर दी. अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद ये इस तरह की पहली घटना है. हालांकि विस्फोट का कारण अभी तक अज्ञात है. इजरायली सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि उनका देश फिलहाल ईरान पर हमला नहीं कर रहा है. 

परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर क्या बोले ट्रंप
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी परमाणु हथियार तैनात करने की कोई योजना नहीं है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामी गणराज्य को पारंपरिक तरीकों से पहले ही पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैं परमाणु हथियार का इस्तेमाल क्यों करूंगा? हमने तो पारंपरिक तरीके से बिना परमाणु हथियार के ही उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया है. नहीं, मैं इसका इस्तेमाल नहीं करूंगा. किसी को भी परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं मिलनी चाहिए.” 

ईरानी नाव को नष्ट किया जाए- ट्रंप 
इस बीच ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया कि होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाती पकड़ी गई किसी भी ईरानी नाव को नष्ट कर दिया जाए. बाद में उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि ईरान के लिए समझौता करने का समय तेज़ी से बीत रहा है. उन्होंने कहा कि मेरे पास दुनिया का सारा समय है, लेकिन ईरान के पास नहीं. समय तेज़ी से बीत रहा है. उन्होंने आगे कहा कि ईरान की सेना नष्ट हो चुकी है और उनके नेता अब हमारे साथ नहीं हैं, नाकाबंदी पूरी तरह से सख्त और मजबूत है. अब स्थिति और भी बदतर होती जाएगी.

ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में होने वाली दूसरे राउंड की वार्ता को लेकर अबतक सस्पेंस बरकरार है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य में दोनों देशों के बीच टकराव जारी है. ट्रंप द्वारा युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाए जाने के बाद से वॉशिंगटन और तेहरान दोनों का ध्यान होर्मुज स्ट्रेट पर केंद्रित हो गया है. 

ये भी पढ़ें 

Strait Of Hormuz: जिन जहाजों पर हुई फायरिंग, उनमें क्या किसी भारतीय की गई जान? सरकार ने किया खुलासा, होर्मुज में अब कितने इंडियन फंसे?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले…’, मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी

रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

जमींदोज इमारतें, थर-थर कांपते लोग, स्कूल से मॉल तक मची चीख-पुकार… फिलीपींस भूकंप के तबाही वाले VIDEO

China-North Korea Relations: 7 साल बाद आखिर क्यों तानाशाह किम जोंग उन से मिलने जा रहे हैं शी जिनपिंग? वजह उड़ा देगी होश

Israel Iran War Live Updates: ‘इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी’, मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे

यूक्रेन-रूस युद्ध रोकने की कोशिशें तेज, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने सीधी वार्ता का किया समर्थन

Leave a Comment