
Cooking Tips: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपने काफी समय लगाकर और पूरे मन से कोई सब्जी या फिर दाल बनाई हो, लेकिन जब उसे चखा, तो पता चला कि उसमें नमक या मसाला ज्यादा चला गया है? जब ऐसा होता है, तो दिमाग में पहला ख्याल आता है कि अब क्या होगा? मेहनत भी बेकार चली गयी और खाना भी बर्बाद हो गया. खासकर यह प्रॉब्लम तब ज्यादा बड़ी लगती है, जब घर में कोई फंक्शन हो या फिर मेहमान आए हुए हों. अगर आपके साथ ऐसा होता रहता है, तो अब आपको घबराने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ आसान और स्मार्ट किचन हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप ज्यादा नमक या मसालों की वजह से बिगड़े हुए स्वाद को कुछ ही मिनटों में ठीक कर सकेंगे. तो चलिए इन ट्रिक्स के बारे में विस्तार से जानत हैं.
दही या क्रीम का करें इस्तेमाल
अगर आपकी ग्रेवी ज्यादा तीखी या फिर मसालेदार हो गयी है, तो आपको उसमें दो से तीन चम्मच फ्रेश दही या फिर क्रीम मिला देना चाहिए. आपको इसे धीमी आंच पर अच्छे से मिक्स करना चाहिए, ताकि पूरी ग्रेवी का स्वाद एक जैसा लगने लगे. जब आप दही और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, तो यह मसालों के तीखेपन को कम करने में और खाने को स्मूद और ज्यादा लाइट बनाने में मदद करता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि जब आप ग्रेवी में दही डाल रहे हों, तो गैस धीमी आंच पर हो.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 2 मिनट में बढ़ जाएगा फीके खाने का स्वाद, ये आसान हैक्स आएंगे आपके काम
उबले हुए आलू डालें
शायद आपको यह जानकर हैरानी हो, लेकिन आलू बिलकुल ही एक नेचुरल एब्जॉर्बर की तरह काम करता है. अगर आपकी बनाई हुई सब्जी में नमक या फिर मसाला ज्यादा हो गया है, तो उसमें उबले हुए आलू के कुछ टुकड़े डाल दें और इसे करीबन 10 मिनट पकाएं. सब्जी में जाते ही आलू एक्स्ट्रा मसालों और नमक को अपने अंदर एब्जॉर्ब कर लेता है और डिश के स्वाद को बैलेंस भी कर देता है. आप अगर चाहें तो बाद में उबले हुए आलू को हटा भी सकते हैं.
पानी या स्टॉक मिलाएं
अगर आपकी ग्रेवी काफी ज्यादा गाढ़ी और मसालेदार लग रही है, तो इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप पानी या फिर वेज/चिकन स्टॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं. थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इन्हें सब्जी में मिलाकर चलाते रहें. जब आप ऐसा करेंगे तो मसालों की तीखी खुशबू कम होगी और साथ ही ग्रेवी का टेक्सचर भी बेहतर हो जाएगा. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप एक बार में ही ज्यादा पानी या फिर स्टॉक न डाल दें.
नींबू या विनेगर डालें
कई बार खाने में ऊपर से जोड़ा गया थोड़ा सा खट्टापन भी उसके पूरे स्वाद को बैलेंस करने में मदद कर सकता है. अगर सब्जी में नमक या मसाला ज्यादा हो गया है, तो आप उसमें आधा चम्मच नींबू का रस या फिर विनेगर की कुछ बूंदें डाल सकते हैं. इनके इस्तेमाल से खाने में फ्रेशनेस आती है और मसालों का असर भी कम होने लग जाता है. आपको इन्हें काफी लिमिटेड क्वांटिटी में डालना है, ताकि खाने का स्वाद बैलेंस हो सके, न की बर्बाद ही हो जाए.
यह भी पढ़ें: अब नहीं होगा खाना बर्बाद, बासी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन कुकिंग हैक्स
The post सब्जी में पड़ गया ज्यादा मसाला? इन आसान तरीकों से करें स्वाद को बैलेंस appeared first on Prabhat Khabar.

