लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘सफदरजंग में कैद हैं सोनम वांगचुक’:पत्नी बोलीं- हमसे इलाज की आजादी भी छीन ली गई, सरकार पर भरोसा नहीं – Sonam Wangchuk Wife Alleges Illegal Detention At Safdarjung Hospital Being Denied The Right To Medical Treatme

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने रविवार को केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति को जंतर-मंतर से जबरन हटाने के बाद सफदरजंग अस्पताल में ‘अवैध हिरासत’ में रखा गया है। आंग्मो ने आरोप लगाया कि परिवार को यह चुनने क मौलिक अधिकार से भी वंचित किया जा रहा है कि वे अपने मरीज का इलाज किस अस्पताल में कराना चाहते हैं।





Sonam Wangchuk wife alleges illegal detention at Safdarjung Hospital being denied the right to medical treatme

गीतांजलि जे. आंग्मो
– फोटो : PTI


निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग

सफदरजंग अस्पताल के बाहर बातचीत करते हुए गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि हम सिर्फ उन्हें मेदांता या अपनी पसंद के किसी अन्य निजी अस्पताल में शिफ्ट करना चाहते थे, जहां हम सहज महसूस कर सकें। यह भारत में एक नागरिक का मौलिक अधिकार है। आपको किसी खास डॉक्टर या अस्पताल से ही इलाज कराने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।


Sonam Wangchuk wife alleges illegal detention at Safdarjung Hospital being denied the right to medical treatme

गीतांजलि जे. आंग्मो
– फोटो : PTI


मैं यहां अपने पति को रखना नहीं चाहती

उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरह से वांगचुक के इलाज को संभाल रही है, उसे लेकर एक बड़ा ‘विश्वास का संकट’ पैदा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ब्लड सैंपल की रिपोर्ट देने में उन्हें 10 घंटे का समय लगा। इसके अलावा, जिस अस्पताल में इतनी भारी पुलिस तैनाती और वॉटर कैनन मौजूद हों, वहां वे अपने पति को नहीं रखना चाहतीं।


Sonam Wangchuk wife alleges illegal detention at Safdarjung Hospital being denied the right to medical treatme

गीतांजलि जे. आंग्मो
– फोटो : PTI


‘अस्पताल बना जोधपुर जेल, ब्लड प्रेशर बढ़ा’

आंग्मो ने अस्पताल के भीतर के माहौल को बेहद डरावना बताते हुए कहा कि अस्पताल की पूरी मंजिल पुलिसकर्मियों से भरी हुई है और यह माहौल किसी ‘जोधपुर जेल’ जैसा महसूस होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमरे के अंदर पुलिस कांस्टेबल तैनात हैं। पुलिस उन्हें फोन का इस्तेमाल नहीं करने दे रही है और सोनम वांगचुक को उनका टैबलेट भी नहीं दिया गया है। पुलिस इसके लिए कोई आधिकारिक आदेश भी नहीं दिखा रही है। इस तनावपूर्ण माहौल के कारण सोनम वांगचुक का ब्लड प्रेशर (बीपी) बढ़ गया है। अस्पताल प्रशासन न तो वांगचुक के निजी डॉक्टरों को जांच करने दे रहा है और न ही उनसे कोई सलाह ले रहा है।


Sonam Wangchuk wife alleges illegal detention at Safdarjung Hospital being denied the right to medical treatme

गीतांजलि जे. आंग्मो
– फोटो : PTI


मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल

दिल्ली उच्च न्यायालय के बाहर बात करते हुए आंग्मो ने पुलिस के उन दावों पर सवाल उठाया, जिसमें कहा गया था कि वांगचुक को खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल लाया गया। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले तक उनकी रिपोर्ट ठीक थी। पोटेशियम का स्तर 4.3 था। जब हमने दोबारा जांच कराई तो यह 3.6 था, फिर सुबह की रिपोर्ट में इसे 2.9 कैसे दिखाया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि अगर सरकार को स्वास्थ्य की इतनी ही चिंता थी, तो सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को भेजकर उन्हें इतनी बेरहमी से क्यों उठाया गया?


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत:गांदरबल में फटा बादल, कारगिल में फ्लैश फ्लड का कहर; कई घर व खेती को नुकसान – Cloudburst In Ganderbal; Flash Floods Wreak Havoc In Kargil.

‘मुझे बाहर निकाला, अब Bjp-rss समर्थक बता रहे’:तस्लीमा का वाम दलों पर निशाना, कोलकाता वापसी पर विवाद क्यों? – They Threw Me Out Now They Label Me Bjp-rss Supporter Taslima Targets Left Parties Why Controversy Over Return

Bihar Vidhan Sabha:मानसून सत्र के पहले दिन बिहार विधानसभा में क्या हुआ, निशांत कुमार का अलग से स्वागत क्यों? – Bihar Vishansabha Session First Day Of Monsoon Session Vidhan Parishad, Bill, Bjp, Rjd, Jdu, Samrat, Tejaswi

Salman Khan:आधी रात सलमान खान ने किया पोस्ट, फैंस से पूछा- आपकी तबियत कैसी है? – Salman Khan Posted At Midnight Asking Fans How Are You Feeling

The Odyssey Crosses 60 Crore Know Dhamaal 4 And Other Films Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala

संसद मार्च के बीच मेट्रो अलर्ट:इन पांच स्टेशनों पर अगले आदेश तक रफ्तार पर ब्रेक, सफर से पहले देख लें अपडेट – Metro Services At Five Stations In Delhi Suspended Due To Security Reasons Regarding Cjp March To Parliament.

Leave a Comment