लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

संसद में विपक्ष का प्रदर्शन:चढ़ावा चोरी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का उठाया मुद्दा, अमित शाह से मांगा जवाब – Opposition-protest-in-parliament-over-ayodhya-ram-temple-donation-row-student-protests

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर में अयोध्या के राम मंदिर में कथित दान चोरी और छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस ज्यादती के विरोध में प्रदर्शन किया। सांसदों ने संसद के मकर द्वार के सामने सरकार के खिलाफ तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने “चंदा चोर, गद्दी छोड़” और “अमित शाह जवाब दो” जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसद अपने साथ दान पेटियां भी लेकर पहुंचे। उनका कहना था कि ये राम मंदिर में कथित दान चोरी के मुद्दे का प्रतीक हैं। सांसद इन दान पेटियों के चारों ओर खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कुछ सांसदों ने प्रतीकात्मक रूप से दान पेटियों में नकदी भी डाली, ताकि पहले किए गए दान और बाद में हुई कथित चोरी को दर्शाया जा सके।

विपक्ष के प्रदर्शन में कौन-कौन हुआ शामिल?

प्रदर्शन में कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव, तृणमूल कांग्रेस की सागरिका घोष, राष्ट्रीय जनता दल के संजय यादव और मनोज झा तथा आरएसपी के एन.के. प्रेमचंद्रन सहित कई विपक्षी सांसद शामिल हुए। प्रदर्शनकारी सांसद एक बड़े बैनर के पीछे खड़े थे, जिस पर लिखा था, “अमित शाह संसद से अनुपस्थित क्यों?”। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी नारे लगाए।

संसद में विपक्ष की रणनीति?

इंडिया गठबंधन ने पहले ही घोषणा की है कि वह राम मंदिर में कथित दान चोरी और पिछले सप्ताह छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित “बल प्रयोग” के मुद्दे पर सरकार को संसद में घेरने का प्रयास करेगा। इसी के चलते मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के चलते दोपहर दो बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

इससे पहले मंगलवार सुबह संसद परिसर में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के फ्लोर नेताओं की बैठक हुई। बैठक में कथित “चंदा चोरी” और छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित “पुलिस ज्यादती” के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गरबा पर Mp में घमासान:शर्मा बोले- बहन-बेटियों को लाओ, सारंग ने भी रखी बात; मसूद बोले- नफरत मत फैलाओ – Mp Garba Row: Rameshwar Sharma, Vishwas Sarang Speak On Muslim Entry; Arif Masood Hits Back

जमुई छात्रा छेड़खानी मामला:मुख्य आरोपी नंदन यादव का हुआ हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती – Jamui Molestation Case Update Key Accused Nandan Yadav Injured During Police Encounter Admitted To Hospital

महाराष्ट्र यूसीसी समिति में विवाद?:पूर्व जस्टिस आरसी चव्हाण ने दिया इस्तीफा, सामने आई मतभेद की वजह – Controversy In Maharashtra Ucc Committee? Justice Rc Chavan Resigns; Reason For Differences Revealed.

शाहरुख खान:पत्नी के सामने बादशाह ने क्यों पकड़ा मैनेजर पूजा का दुपट्टा? वायरल वीडियो पर भिड़े फैंस और ट्रोलर्स – Shah Rukh Khan Wiped Sweat With His Manager Pooja Dadlani Dupatta At Famous Lalbaugcha Raja Video Viral

सुचिका तरियाल के नतीजे से संतुष्ट क्यों नहीं सास?:कहा- वह बेहतर नतीजे की हकदार थीं, पदक के लिए कड़ी मेहनत की – Asian Games 2026: Suchika’s Mother-in-law Unhappy With Bronze, Says She Deserved A Better Result

आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी-xv:13 हजार से अधिक पदों पर आवेदन का एक और मौका, अब कब तक भर सकते हैं फॉर्म? जानें यहां – Ibps Rrb Crp-xv: Application Deadline Extended For 13,706 Posts, Apply Till September 27

Leave a Comment