लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘वो दिल का दौर था…’, ‘गदर 3’ को लेकर अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, 2027 में मिलेगी खुशखबरी!

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को 25 साल होने वाले हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, साथ ही सनी देओल की एक्टिंग और डायलॉग्स तो दर्शकों के दिलों में बस चुके हैं. इसी बीच फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने इससे जुड़ा कई किस्सा सुनाया. साथ ही बताया कि इसकी कहानी सुनने के बाद फिल्म के हिट होने की उन्हें उम्मीद नहीं थी. 

10 करोड़ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा…

एचटी सिटी से बातचीत में अनिल शर्मा ने कहा, ‘फिल्म के लेखक शक्तिमान तलवार ने जब फिल्म की कहानी सुनाई, तभी मुझे इसकी सफलता का अंदाजा हो गया था. ‘मदर इंडिया’, ‘मुगल-ए-आजम’ और ‘शोले’ जैसी क्लासिक फिल्मों से प्रेरित होकर मैंने ‘गदर’ बनाई थी और ये भी उन फिल्मों की तरह दर्शकों के दिलों में बस गई. साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के साथ-साथ करीब 10 करोड़ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा था. आज तक कोई दूसरी फिल्म इतने दर्शकों तक नहीं पहुंच पाई है. यहां तक कि ‘गदर 2’ की फुटफॉल भी इसके मुकाबले आधी रही थी.

वहीं, उन्होंने आमिर खान की ‘लगान’ के क्लैश पर कहा, ‘उस समय इसे किसी कंपटीशन की तरह नहीं देखा गया था. उस दौर में एक ही दिन दो या तीन बड़ी फिल्में रिलीज होती थी और दर्शक सभी फिल्में देखने जाते थे. लोग एक शो ‘गदर’ का देखते थे तो दूसरा ‘लगान’ का. वो मार्केटिंग का नहीं, बल्कि दिल से फिल्मों को देखने का दौर था. 

ये भी पढ़ें: साइंस-फिक्शन फिल्मों के हैं शौकीन? तो ओटीटी पर जरूर देखें साउथ की ये फिल्में, हर सीन में मिलेगा एंटरटेनमेंट

अगले साल शुरू हो सकती है ‘गदर 3’ की शूटिंग 

इसके अलावा उन्होंने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर कहा कि ‘गदर 2’ के बाद से लोग लगातार जीते की कहानी आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. हालांकि वो तभी अगला पार्ट बनाएंगे, जब उन्हें दमदार कहानी मिलेगी. अगर उन्हें ‘न्यूक्लियर बम’ जैसी मजबूत कहानी मिलती है, तभी ‘गदर 3’ बनेगी. फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और अगर सब कुछ सही रहा, तो अगले साल ‘गदर 3’ की शूटिंग शुरू हो सकती है. 

लखनऊ में होगी शूटिंग

अनिल शर्मा ने आगे कहा, ‘फिल्म का हैंडपंप वाला सीन ला मार्टिनियर कॉलेज में शूट किया गया था. वहीं पाकिस्तान से जुड़े कई सीन भी लखनऊ में शूट किए गए थे. अगर ‘गदर 3’ बनती है तो इसकी शूटिंग भी लखनऊ में होगी क्योंकि इसके बिना फिल्म नहीं बन पाएगी.’ 

ये भी पढ़ें: Sunday BO LIVE: ‘भारत भाग्य विधाता’ को नहीं मिला 1 पर 1 फ्री टिकट का फायदा, ‘पेद्दी’ का बजा डंका, जानें संडे कलेक्शन



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment