लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वैभव सूर्यवंशी को लेकर ऐसा क्या बोल गए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, भड़के लोग; हो रही है आलोचना

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम समय में दुनिया को अपना दीवाना बना लिया है. उनकी निडर बल्लेबाजी के लोग कायल हो रहे हैं, क्योंकि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं. वह रिस्क लेने से नहीं डरते, उन्होंने एलिमिनेटर में 29 गेंदों में 97 रनों की शानदार पारी खेली. क्रिस गेल ने उन्हें रन मशीन नाम दिया है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ भी 15 वर्षीय बल्लेबाज के फैन हो गए. लेकिन तारीफ करते हुए उन्होंने शाहिद अफरीदी का जिक्र कर दिया, जिससे लोग नाराज हो गए.

मोहम्मद यूसुफ को वैभव सूर्यवंशी वैसे लगते हैं जैसे शाहिद अफरीदी अपने युवा दौर में थे. शाहिद को बूम-बूम कहा जाता है, वह भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते थे लेकिन फिर भी वैभव सूर्यवंशी जैसे तो बिल्कुल नहीं थे.

वैभव की तुलना अफरीदी से

यूसुफ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “15 वर्षीय क्रिकेट सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी मुझे शाहिद अफरीदी की याद दिलाते हैं. युवा, निडर, विस्फोटक और जोश से भरे हुए बल्लेबाज. वो भविष्य हैं.” युसूफ के इस पोस्ट पर लोग भड़क गए, अधिकतर फैंस का मानना है कि दोनों में बहुत अंतर है, अफरीदी उनके आगे कुछ नहीं है.

यह भी पढ़ें- IPL ऑक्शन में आया वैभव सूर्यवंशी का नाम तो कितने में बिकेंगे? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

एक यूजर ने लिखा, “शाहिद अफरीदी वैभव सूर्यवंशी के आस-पास भी नहीं हैं. अफरीदी सिर्फ एक पारी में 1 या 2 अच्छे हिट लगा सकते थे.” एक अन्य यूजर के अनुसार अफरीदी सिर्फ लप्पा मारते थे, वैभव गेंद को पढ़कर मारता है. एक यूजर ने लिखा, “इंडिया में कोई नया स्टार आता है तो पाकिस्तानी उसकी तुलना अपने खिलाड़ियों से करने लग जाते हैं.”

यह भी पढ़ें- जितने रन वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों से बनाए, उससे भी कम है रोहित-पंत समेत 10 दिग्गजों के टोटल रन

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में खेली 15 पारियों में 680 रन बनाए हैं, उनके पास अभी ऑरेंज कैप है. इस सीजन वह 1 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं, उन्होंने कुल 65 छक्के अभी तक लगा दिए हैं. वह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, 14 सालों से ये रिकॉर्ड क्रिस गेल (59) के नाम था. वैभव IPL में अपने 1000 रन पूरे करने से 68 रन दूर हैं. आज उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से है. क्वालीफायर-2 के इस मैच की विजेता टीम दूसरी फाइनलिस्ट होगी, जिसकी खिताबी भिड़ंत 31 मई को RCB के साथ होगी.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment