IPL 2026 में बुधवार को हुए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया. विराट कोहली ने 49 रनों की शानदार पारी खेली. ये RCB की इस संस्करण की चौथी जीत थी, जिसके बाद टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई. जबकि LSG की ये लगातार दूसरी और इस संस्करण की तीसरी हार है. एक धारणा ये बनी हुई है कि लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका हार के बाद मायूस हो जाते हैं, जो उनके चेहरे पर झलकती है. हालांकि बुधवार को जब लखनऊ हारी उसके बाद गोयनका विराट कोहली से मिले तो वह काफी खुश थे, ऐसा लग रहा था कि ये एक फैन बॉय मोमेंट है और वह कोहली के बहुत बड़े फैन हैं.
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने निराश किया, पूरी टीम 146 रनों पर सिमट गई थी. ओपनर मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 40 रनों की अच्छी पारी खेली थी. एडन मार्क्रम 12 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद आए ऋषभ पंत 6 गेंदों में सिर्फ 1 रन बना पाए. निकोलस पूरन एक बार फिर फ्लॉप रहे, जो सिर्फ 1 रन बना पाए. अब्दुल समद खाता भी नहीं खोल पाए, मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम का स्कोर 146 तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 49 रनों की शानदार पारी खेली थी.
Orange Cap holder Virat Kohli shares a post-match moment with LSG Owner Sanjiv Goenka. pic.twitter.com/zFBnobNxLs
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 15, 2026
कोहली और संजीव गोयनका की मुलाकात
विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 रनों की शानदार पारी खेली, हालांकि उन्हें भी अफसोस हुआ कि वह अपने अर्धशतक से चूक गए. RCB इस मैच को 5 विकेट से जीत गई. मैच में बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों ने भी कोहली से मुलाकात की, उनके संग फोटो खिंचवाई. LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका भी कोहली से मिले. उन्होंने अपने फोन में कोहली को कुछ दिखाया, वह कोहली से मिलते समय काफी खुश थे.
यह भी पढ़ें- ‘मैं अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं और इसलिए…’, विराट कोहली ने दे दिया फैन्स के लिए बड़ा बयान
What was Sanjiv Goenka showing to Kohli? Any guesses? pic.twitter.com/4vXBvKu2p5
— Kevin (@imkevin149) April 15, 2026
मैच के बाद क्या बोले कोहली
कोहली पिछले मैच के बाद ऑरेंज कैप होल्डर हो गए हैं. उन्होंने कहा, “पिछले मैच की तुलना में आज अच्छा महसूस कर रहा था. हालांकि मैं 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं. मेरी तबियत पिछले 4-5 दिन से ठीक नहीं थी, पिछले मैच में घुटने में भी दर्द था.”
यह भी पढ़ें- Watch: 49 पर आउट हुए विराट कोहली तो अनुष्का शर्मा हो गई उदास, दिया ऐसा रिएक्शन; हो गया वायरल
उन्होंने बताया कि उनका मकसद था कि पॉवरप्ले में ही अपनी टीम के लिए मैच बना दिया जाए. उन्होंने कहा, “मैं मैच का डटकर सामना करना चाहता था. मुझे वह मैच भी खत्म कर देना चाहिए था. पिच पर घास काफी नहीं थी, यह सामान्य से धीमी थी, और पिछले कुछ दिन बहुत गर्म रहे हैं. मेरा मकसद पावरप्ले में ही विरोधी टीम से मैच छीन लेना था. आज अपने खेलने के तरीके से मैं खुश हूं.”

