लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘लोकतंत्र की जीत’, पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक बढ़त से खुश हुईं हेमा मालिनी, मनोज मुंतशिर ने कहा ये

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के मजबूत प्रदर्शन से देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है. बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर 200 सीटों से आगे पहुंच गई है. इसी कड़ी में मनोरंजन जगत के सितारे भी अपनी खुशी जाहिर करने से पीछे नहीं हट रहे हैं. एक्ट्रेस हेमा मालिनी, फिल्म निर्देशक अशोक पंडित और प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंंतशिर ने बीजेपी की इस सफलता पर खुशी जाहिर की.

हेमा मालिनी ने किया रिएक्ट

एक्ट्रेस और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर बीजेपी के झंडे की तस्वीर पोस्ट की. उन्होंने इस पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, ‘बंगाल में बीजेपी की जीत से मैं बेहद खुश हूं. प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह जी की योजना और कड़ी मेहनत आखिरकार सफल रही. मुझे गर्व है कि मैं इस चुनाव प्रचार का हिस्सा रही, जिसकी वजह से बीजेपी ने टीएमसी के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की. ये जनता की जागरूकता से मिली लोकतंत्र की बड़ी जीत है. इस ऐतिहासिक चुनाव में जीतने वाले सभी लोगों को मेरी हार्दिक बधाई.’

ये भी पढ़ें- कौन हैं जेसन संजय? थलापति विजय के बेटे ने क्यों हटाया पिता का सरनेम, जानें एक्टर के अफेयर और तलाक की पूरी कहानी

मनोज मुंतिशर ने जताई खुशी

मशहूर गीतकार मनोज मुंतिशर ने इंस्टाग्राम पर भगवा ध्वज की छोटी वीडियो शेयर करते हुए अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा, ‘जनता और ममता की लड़ाई में आज जनता विजयी हुई. बंगाल ने हम पर भरोसा किया और हमारा भगवा ध्वज बंगालियों को वचन देता है कि अब वहां हिंदू सुरक्षित रहेंगे. अब रामनवमी और दुर्गा पूजा के पंडालों पर पत्थर नहीं चलेंगे. सभी बंगाली भाई-बहनों को भगवा शुभकामनाएं. जय हिंदुत्व, जय हिंद.’

फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने बंगाल में बीजेपी की जीत की खुशी में इंस्टाग्राम के जरिए अपने मन के भाव व्यक्त किए. उन्होंने लिखा, ‘बंगाल फिर से मजबूत, सुरक्षित और एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है. अब ये सब खत्म होना चाहिए और किसी को भी डर के कारण अपना घर-इलाका छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा. किसी भी तरह की हिंसा या अन्याय नहीं होना चाहिए. कानून-व्यवस्था का पालन सख्ती से किया जाएगा. अब लोग अपने ही घर में डर के बिना रह सकेंगे. बंगाल एक साथ मिलकर मजबूत खड़ा होगा. वहां पर बाहरी हस्तक्षेप या फिर कोई भी विभाजन या अलगाव नहीं होगा. बंगाल केवल भारत के प्रति जवाबदेह रहेगा. वहां पर अब नया मानवता, न्याय और भारतीय मूल्यों का अध्याय शुरू हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को धन्यवाद, जिन्होंने मेहनत की और इसे संभव बनाया.’

ये भी पढ़ें- Monday Box Office: सोमवार को ‘राजा शिवाजी’ निकली आगे, ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ का ऐसा हाल





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कौन हैं जेसन संजय? थलापति विजय के बेटे ने क्यों हटाया पिता का सरनेम, जानें एक्टर के अफेयर और तलाक की पूरी कहानी

मेट गाला में क्यों पहनते हैं अजीबोगरीब कपड़े, करोड़ों में होता है फैशन की सबसे बड़ी एक रात का टिकट

‘नंबर और राय बदलते रहते हैं…’, फिल्मों की सक्सेस के लिए बॉक्स ऑफिस जरूरी? अदा शर्मा ने दिया जवाब

Bhooth Bangla BO Collection: ‘भूत बंगला’ ने ‘थामा’ को चटाई धूल, बनी टॉप-5 हाईएस्ट ग्रॉसर हॉरर-कॉमेडी फिल्म!

‘टॉक्सिक’ में यश संग इंटीमेट सीन मामले पर कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘बिल्कुल बकवास’

मीम क्रिएटर्स को कमाल का स्टोरी टेलर मानते हैं दिव्येंदु शर्मा, जानिए ‘ग्लोरी’ को लेकर क्या बोले एक्टर?

Leave a Comment