लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लेबनान में 10 दिन का युद्ध विराम:नेतन्याहू बोले- शांति प्रयासों को आगे बढ़ाना मकसद; हिजबुल्ला ने क्या कहा? – Netanyahu Says He Agreed To 10-day Ceasefire In Bid To Advance Peace Efforts With Lebanon

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने लेबनान में 10 दिन के युद्ध विराम पर सहमति दी है। एक वीडियो बयान में नेतन्याहू ने कहा, यह कदम लेबनान के साथ शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया है। 

इस हफ्ते इस्राइल और लेबनान ने वॉशिंगटन में सीधी बातचीत की है, जिसका मकसद शांति समझौता तैयार करना है। इस्राइल से पिछले छह हफ्तों से जंग लड़ रहे हिजबुल्ला ने इस बातचीत का विरोध किया है। नेतन्याहू ने कहा, हमारे पास लेबनान के साथ ऐतिहासिक शांति समझौता करने का अवसर है।

हिजबुल्ला ने क्या कहा?

उधर, हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा, कोई भी युद्ध विराम पूरे लेबनान क्षेत्र में लागू होना चाहिए। इस्राइली दुश्मन को किसी भी तरह की आवाजाही की स्वतंत्रता नहीं मिलनी चाहिए। संगठन ने आगे कहा, हमारी जमीन पर इस्राइली कब्जा लेबनान और उसके लोगों को उसका विरोध करने का अधिकार देता है। यह मामला आगे की घटनाओं के आधार पर तय होगा। इस रुख से युद्ध विराम जटिल हो सकता है।  

ये भी पढ़ें: ‘परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हुआ ईरान’, ट्रंप बोले- शांति वार्ता के लिए जा सकते हैं पाकिस्तान

इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में जमीनी हमला किया है, जहां उसकी सेना और हिजबुल्ला के लड़ाकों के बीच सीमा क्षेत्र में भीषण लड़ाई चल रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युद्ध विराम के हिस्से के रूप में इस्राइल अपनी कुछ या सभी सेनाओं को वापस बुलाएगा या नहीं।

अमेरिका की मध्यस्थता से हुई थी वार्ता

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हफ्ते वाशिंगटन में हुई बातचीत के बाद युद्धविराम की घोषणा की। इस्राइल का लेबनान के साथ सीधा युद्ध नहीं चल रहा था, बल्कि वह लेबनान के अंदर ईरान समर्थित हिजबुल्ला से लड़ रहा था।

अमेरिका के अनुसार, लेबनान और इस्राइल की सहमति से तैयार बयान में यह प्रावधान शामिल है कि इजरायल को किसी भी आगे के हमले से बचाव का अधिकार होगा। इसके अलावा, बयान में कहा गया है कि इस्राइल लेबनान के किसी भी लक्ष्य पर कोई आक्रामक सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा, जिसमें नागरिक, सैन्य और अन्य सरकारी लक्ष्य शामिल हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने कहा कि इस्राइल-लेबनान युद्ध विराम एक बहुत ‘उत्साहजनक’ अवसर है। उन्होंने कहा, आज मेरी दोनों नेताओं से बहुत अच्छी बातचीत हुई। यह बातचीत उन्होंने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ की थी। ट्रंप ने कहा, उनके बीच युद्धविराम होगा और इसमें हिजबुल्लाह भी शामिल होगा।

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आउन और नेतन्याहू अगले एक या दो हफ्ते में मिलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि व्हाइट हाउस में इन दोनों नेताओं की बैठक अगले चार या पांच दिनों में भी हो सकती है। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह ‘सही समय पर’ लेबनान का दौरा करने के लिए तैयार हैं। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजस्थान:जयपुर में रनवे छूते ही फिर हवा में उठा इंडिगो का विमान, 20 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग – Jaipur Airport Indigo Flight 6e 7516 Go Around Runway Touchdown Safe Landing Udaipur Jaipur

आईआरसीटीसी होटल मामला:लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय, दिल्ली कोर्ट ने टेंडर में हेरफेर पर कही बड़ी बात – Delhi Court Orders Framing Of Charges Against Lalu Prasad Yadav And Other Irctc Hotels Money Laundering Case

प्रयागराज :प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों पर देर रात पुलिस कार्रवाई, 10 दिन से चल रहा धरना बलपूर्वक हटाया – Police Forcibly Removed Competitive Exam Aspirants Who Had Been Staging A Sit-in For Ten Days; A Massive

क्या विश्व कप में खेलेंगे रोहित शर्मा?:पूर्व कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, वेस्टइंडीज सीरीज के लिए तैयारी शुरू की – Former India Captain Rohit Sharma Has Broken Silence On His Odi World Cup 2027 Participation

जयपुर:सेंट्रल पार्क से Ca का अपहरण! जबरन मर्सिडीज में डाला, फिर ऐसे बच गई जान – Attempted Kidnapping In Jaipur Using Mercedes Car; Fake Pistol And Knife Recovered

एक्सप्लेनर:सऊदी को हूतियों के हमले से बचाने क्यों नहीं आए पाकिस्तान-तुर्किये, क्या नाकाम हो गया मक्का समझौता? – Saudi Arabia Houthi Attacks Pakistan Turkiye Mecca Pact Makkah Agreement Failure Islamic Countries Explainer

Leave a Comment