लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लिबिया से आई भारत के लिए खुशखबरी! मिला गैस और तेल का भंडार, ऑयल इंडिया की कितनी हिस्सेदारी?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Oil India Discover Oil Gas In Libya: भारत के लिए मिडिल ईस्ट जंग के बीच बड़ी और खुश करने वाली खबर सामने आई है. ऑयल इंडिया लिमिटेड ने तेल और गैस से जुड़े एक विदेशी भंडार की खोज की सूचना दी है. यह भंडार लीबिया में मिला है. इस सरकारी कंपनी की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज को सूचना दी गई है. यह खोज लीबिया के एरिया 95/96 ब्लॉक में की गई है. यह देश के दक्षिण-पश्चिमी एरिया में स्थित घदामेस बेसिन में पड़ता है. इस इलाके को हाइड्रोकार्बन की अत्यधिक संभावनाओं वाला माना जाता है.

ऑयल इंडिया की इस ब्लॉक में कितनी हिस्सेदारी ?

ऑयल इंडिया की इस ब्लॉक में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है. यह ब्लॉक लगभग 6,630 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है. यह एक भारतीय कंसोर्टियम का हिस्सा है. इसमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भी शामिल है. 

कंपनी के मुताबिक इस ब्लॉक में आठ कुओं की खुदाई की योजना है. इनमें पांच की खुदाई हो चुकी है. छटे कुएं की खुदाई के दौरान इस भंडार की खोज हुई है. वहीं लीबिया के नेशनल ऑयल कॉर्पोरेशन (NOC) ने इस खोज को मान्यता दी है. 

2012-2014 में इतने कुओं से तेल और गैस मिला था

इससे पहले साल 2012 और 2014 के बीच चार कुओं से तेल और गैस मिला था. कंपनी ने बताया कि इस नई खोज का अब विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा. इससे भंडार की क्षमता का आकलन करने में आसानी होगी. ऑयल इंडिया ने कहा है कि यह खोज उसकी विदेशी संपत्तियों का मूल्य बढ़ा सकती है. साथ ही भविष्य में रेवेन्यू बढ़ाने में सहायक साबित होगी. 

इस खोज को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि हॉर्मुज पर हुई नाकेबंदी और युद्ध के बाद से सप्लाई पर असर पड़ा है. इस रास्ते से दुनिया की लगभग पांचवें हिस्से की तेल आपूर्ति होती है. ऐसे में दुनिया की अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ा है. गैस और तेल की आपूर्ति की वजह से दुनिया के देशों में महंगाई बढ़ गई है. लाखों बैरल तेल की कमी बाजारों में देखी गई है. 

यह भी पढ़ें – US Iran War: ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गाजा, ईरान और लेबनान… क्या जंग करवाकर भी कुर्सी नहीं बचा पाएंगे नेतन्याहू? इजरायल के दो पूर्व PM हुए एकजुट

‘दुनिया को सिखाएंगे अमेरिका को हराने का हुनर…’, ईरान का बड़ा दांव- SCO देशों के साथ साझा करेगा रक्षा तकनीक

फैक्ट चेक: मिडिल ईस्ट से बादल चुरा रहे अमेरिका-इजरायल! इराक के सांसद का दावा कितना सच, क्या ‘बादल चोरी’ पर छिड़ेगी जंग?

ईरान-अमेरिका के बीच घिस रहा पाकिस्तान? अफगानिस्तान पर कर रहा उकसावे वाली कार्रवाई, आखिर क्यों?

अफगानिस्तान और पाकिस्तान तनाव बढ़ा, एयरस्ट्राइक के आरोपों पर काबुल ने पाक अधिकारी को किया समन

‘हॉर्मुज का इस्तेमाल प्रेशर बनाने…’, गल्फ देशों की बैठक में कतर की अपील, अमेरिका ने दे रखी है धमकी

Leave a Comment