लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाड़ी ने छुए विराट कोहली के पैर? वीडियो वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Naman Tiwari Video  Goes Viral: लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज नमन तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली से बात करते हुए नमन तिवारी ने उनके पैर छुए. इसके बाद आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. आरसीबी की ओर से खेलते हुए उन्होंने हाल ही में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 49 रन की अहम पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने 29 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

मैच के बाद वायरल हुए वीडियो 

मैच खत्म होने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज नमन तिवारी कोहली से बातचीत करते नजर आते हैं और इसी दौरान वह उनके पैर छूते हैं.

इस घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. दरअसल, भारत में अपने से बड़े और वरिष्ठ व्यक्ति के पैर छूना सम्मान व्यक्त करने का पारंपरिक तरीका माना जाता है और अक्सर आशीर्वाद लेने के लिए ऐसा किया जाता है. कोहली का यह रिएक्शन और नमन तिवारी का यह भावुक पल सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है.

हालांकि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विराट कोहली को पसंद नहीं कोई उनका पैर छुए. वो नमन को तुरंत पीछे हटने को कहते हैं और मुस्कुराते हैं.

यह भी पढें- विराट कोहली के बड़े फैन हैं संजीव गोयनका? LSG की हार के बाद ऐसा क्या किया जो हुआ वायरल



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment