लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रेजीनगर उपचुनाव:मतदान के दौरान मुर्शिदाबाद पुलिस की कार्रवाई, हिरासत में लिए गए एजेयूपी विधायक हुमायूं कबीर – Rejinagar By Election Murshidabad Police Take Action During Voting Mla Humayun Kabir Detained

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान मंगलवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि पुलिस ने कबीर को हिरासत में ले लिया। मतदान के बीच हुई इस घटना ने इलाके में राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया।

सुबह से पुलिस पर हमलावर थे कबीर

हुमायूं कबीर सुबह से ही पुलिस की तैनाती को लेकर सवाल उठा रहे थे। उनका आरोप था कि उनके घर के बाहर और मतदान केंद्रों के आसपास जरूरत से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है। कबीर ने इसे लेकर लगातार पुलिस पर निशाना साधा। वह अपने परिवार के साथ वोट डालने भी पहुंचे और मतदान करने के कुछ ही समय बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

पार्टी कार्यालय पहुंची पुलिस, फिर शुरू हुई तीखी बहस

कबीर की लगातार पुलिस के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों के बाद पुलिसकर्मी रेजीनगर स्थित AJUP के पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां कबीर और पुलिसकर्मियों के बीच जोरदार बहस शुरू हो गई। कबीर ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए उनके लिए “दलाली” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

बहस ने लिया झगड़े का रूप, पुलिस ने शर्ट पकड़कर गाड़ी में बैठाया

देखते ही देखते मामला और बिगड़ गया और वहां धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कबीर की शर्ट पकड़कर उन्हें खींचा और एक वाहन में बैठाकर ले गए। इस घटनाक्रम से मतदान के बीच रेजीनगर का सियासी माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

वोट डालने जाते समय भी पुलिस तैनाती पर उठाए थे सवाल

कबीर मतदान के लिए जाते समय भी पुलिस की भारी मौजूदगी को लेकर नाराज दिखे थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वोट डालने के बाद भी उन्होंने पुलिस पर अपना हमला जारी रखा और आरोप लगाया कि मतदाताओं को डराने-धमकाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कब और क्यों हो रहा है रेजीनगर में उपचुनाव?

रेजीनगर सीट मुर्शिदाबाद जिले में आती है। इस सीट पर उपचुनाव इसलिए कराया जा रहा है क्योंकि 2026 के विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर ने रेजीनगर और नदिया दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने नदिया सीट अपने पास रखी, जिसके कारण रेजीनगर सीट खाली हो गई और यहां दोबारा चुनाव कराने की जरूरत पड़ी।

बेटे को मैदान में उतारा, मुकाबला भी दिलचस्प

इस उपचुनाव में AJUP ने हुमायूं कबीर के बेटे गोलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने भाजपा ने मुर्शिदाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष सखाराव सरकार को उतारा है। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली TMC ने रबीउल आलम चौधरी को टिकट दिया है, जबकि TMC के ही एक अन्य उम्मीदवार सफिउज्जमान शेख भी मुकाबले में हैं। कांग्रेस की ओर से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफ़ी और CPI(M) के सैयद असद अली भी चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘वोटों की हेराफेरी से जीता बंगाल चुनाव’: कांग्रेस ने पीएम और गृहमंत्री पर लगाए आरोप, सीईसी का मांगा इस्तीफा

नंदीग्राम में भी जारी है मतदान

रेजीनगर के अलावा नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भी मंगलवार को उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा था। दोनों सीटों पर हो रहे मतदान के बीच रेजीनगर में हुमायूं कबीर की हिरासत ने चुनावी गतिविधियों के बीच एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फुटबॉल:आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, भावुक विदाई के साथ 20 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत – Lionel Messi Set For Emotional Argentina Farewell Against Benin In Buenos Aires

ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?:ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार, और क्या कहा? – Us Withdraws Bombers From Britain Donald Trump Says We Know Who Is Responsible Find Out Who Was Threatened.

यूपीआई में ये जिला अव्वल:₹100 में 33 रुपये हमारा, कारोबार में 32.7% हिस्सा; इस व्यवस्था से नाराज हैं व्यापारी – Gurugram Leads The State In Upi Digital Transactions Account For 33 Out Of Every 100

द बोनस मार्केट अपडेट:सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 22,550 के पार, जानिए बाजार का पूरा हाल – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

उत्तराखंड:प्रदेश के करीब 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, यूपीसीएल का 5900 करोड़ का दावा खारिज – Uttarakhand Electricity Regulatory Commission Rejects Upcl 5,900 Crore Claim Consumers Get Relief

15 सेकंड की रील का बड़ा सियासी असर!:पंजाब में डिजिटल चुनावी जंग तेज, जिसे एल्गोरिदम दिखाएगा, वही दिखेगा – Election Atmosphere In Punjab Already Started Building Up Mobile Screens Ahead Of 2027 Assembly Election

Leave a Comment