लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फुटबॉल:आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, भावुक विदाई के साथ 20 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत – Lionel Messi Set For Emotional Argentina Farewell Against Benin In Buenos Aires

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लियोनल मेसी मंगलवार को अर्जेंटीना की जर्सी में आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे। ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मॉन्यूमेंटल में बेनिन के खिलाफ दोस्ताना मुकाबला अर्जेंटीना के महानतम फुटबॉलरों में से एक की अंतरराष्ट्रीय विदाई का गवाह बनेगा। 39 वर्षीय मेसी ने करीब दो दशक तक अर्जेंटीना की टीम का नेतृत्व किया और देश को कई बड़ी सफलताएं दिलाईं। मेसी के नाम 2022 विश्व कप खिताब के अलावा 2014 और 2026 के दो विश्व कप फाइनल, 2021 और 2024 कोपा अमेरिका खिताब तथा 2008 ओलंपिक स्वर्ण पदक है। वह 125 गोल के साथ अर्जेंटीना के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं।

स्कालोनी बोले- मेसी जैसा कोई नहीं

अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी ने मेसी की विदाई को टीम के लिए बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा, ‘मेसी अपने पीछे ऐसी विरासत छोड़ रहे हैं, जिसकी बराबरी नहीं की जा सकती। हमें आगे खेलते रहना होगा, लेकिन मैदान पर उनके होने का एहसास अनोखा है।’ हालांकि स्कालोनी को मेसी के बाद अर्जेंटीना के भविष्य को लेकर भरोसा है। उन्होंने कहा, ‘अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम बनी रहेगी। हम शीर्ष स्तर पर बने रहेंगे, इसमें मुझे कोई संदेह नहीं है।’

मेसी के बाद नई पीढ़ी संभालने को तैयार

मेसी के बिना पिछले दो मुकाबलों में अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने बोलीविया को 4-0 और बुर्किना फासो को 7-0 से हराया। इन मुकाबलों में निकोलस पाज, फ्रांको मास्टानतुओनो, जियानलुका प्रेस्तियानी और लियोनेल फ्लोरेस जैसे युवा खिलाड़ियों ने भविष्य की उम्मीद जगाई। पाज को मेसी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। वहीं लियोनल फ्लोरेस ने सिर्फ दो महीने पहले पेशेवर डेब्यू किया था और अब उन्हें अर्जेंटीना की सीनियर टीम में मौका मिल चुका है।

मेसी के बाद ट्रॉफी का सूखा तो नहीं आएगा?

अर्जेंटीना के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मेसी के बिना टीम वैश्विक स्तर पर अपना दबदबा कायम रख पाएगी या नहीं। डिएगो माराडोना के दौर के बाद अर्जेंटीना को 35 साल तक बड़े खिताब का इंतजार करना पड़ा था। हालांकि मौजूदा टीम में युवा प्रतिभाओं की मौजूदगी उम्मीद बढ़ाती है। अर्जेंटीना के लिए 42 गोल कर चुके लाउतारो मार्टिनेज भी इस नई टीम के अहम चेहरे होंगे। अब मेसी की विदाई के बाद दुनिया की नजर 2028 कोपा अमेरिका पर होगी, जहां अर्जेंटीना की नई तस्वीर सामने आएगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पैरेंटल कंट्रोल: न चैट दिखेगी, न कॉल; फिर भी बच्चों के व्हाट्सएप पर कैसे रहेगी माता-पिता की नजर? समझें प्रोसेस – Whatsapp’s New Safety Move, Kids’ Chats Stay Private, Parents Still Get Key Alerts

एक्सप्लेनर:चांद पर परमाणु शक्ति पहुंचाने की कोशिश में ‘दुश्मन देश’, यह कितना घातक; भारत किस तरफ, तैयारी क्या? – Moon Nuclear Reactor Us Russia China Race India Stand Explainer Lunar Mission

ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?:ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार, और क्या कहा? – Us Withdraws Bombers From Britain Donald Trump Says We Know Who Is Responsible Find Out Who Was Threatened.

यूपीआई में ये जिला अव्वल:₹100 में 33 रुपये हमारा, कारोबार में 32.7% हिस्सा; इस व्यवस्था से नाराज हैं व्यापारी – Gurugram Leads The State In Upi Digital Transactions Account For 33 Out Of Every 100

रेजीनगर उपचुनाव:मतदान के दौरान मुर्शिदाबाद पुलिस की कार्रवाई, हिरासत में लिए गए एजेयूपी विधायक हुमायूं कबीर – Rejinagar By Election Murshidabad Police Take Action During Voting Mla Humayun Kabir Detained

द बोनस मार्केट अपडेट:सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 22,550 के पार, जानिए बाजार का पूरा हाल – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

Leave a Comment