Self Respect In Relationship: जब हम किसी से प्यार करते हैं, तो उसके लिए बहुत कुछ करने का मन करता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपनी खुशी, पसंद और सम्मान को पीछे छोड़ दें. एक हेल्दी रिलेशनशिप वही होता है, जहां दोनों लोग एक-दूसरे की फीलिंग्स और वैल्यू की कद्र करें.
हर समय कमियां निकालना

कुछ लोग केयर के नाम पर हर बात में टोकते रहते हैं. कभी लुक्स पर, कभी कपड़ों पर तो कभी फैसलों पर. अगर कोई हमेशा आपकी कमियां ही गिनाता रहे, तो इससे आपका कॉन्फिडेंस कम हो सकता है. इसलिए ऐसी आदत को नॉर्मल समझकर इग्नोर नहीं करना चाहिए.
अपनी बात रखने पर बुरा महसूस कराना
रिश्ते में समय, प्यार और सपोर्ट मांगना कोई गलत बात नहीं है. लेकिन अगर हर बार अपनी जरूरत बताने पर आपको ही गलत महसूस कराया जाए, तो यह अच्छा संकेत नहीं है. आपकी फीलिंग्स भी उतनी ही जरूरी हैं जितनी सामने वाले की.
नाराज होकर कई दिनों तक बात न करना
छोटी-मोटी बहस के बाद थोड़ा समय लेना ठीक है. लेकिन अगर कोई कई दिनों तक बात ही न करे, तो इससे रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है. किसी भी बात को सुलझाने का सबसे आसान तरीका बातचीत ही होता है.

मन की बात छिपाकर रखना
कई लोग सिर्फ माहौल खराब न हो इसलिए अपनी परेशानी दिल में ही रख लेते हैं. लेकिन ऐसा करने से मन का बोझ बढ़ता जाता है. जो बात परेशान कर रही है, उसे आराम से और सही तरीके से कहना ज्यादा बेहतर होता है.
आपकी सफलता से खुश न होना
एक अच्छा पार्टनर आपकी जीत पर सबसे ज्यादा खुश होता है. अगर आपकी तरक्की, नई उपलब्धि या बढ़ता हुआ कॉन्फिडेंस किसी को अच्छा न लगे, तो उस बात पर ध्यान देना जरूरी है. रिश्ते में एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: क्या आपका पार्टनर अब आपको ‘ऑप्शन’ की तरह ट्रीट कर रहा है? ये 9 संकेत बता देंगे सच
The post रिश्ता कितना भी खास हो, इन 5 बातों पर कभी न करें समझौता appeared first on Prabhat Khabar.
