लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रांची के इन बाजारों से सस्ते में खरीदें होम डेकोर का सामान, कम बजट में चमकेगा आपका घर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Ranchi Home Decor Market: घर को खूबसूरत बनाने के लिए हमेशा महंगे शोपीस या महंगा फर्नीचर खरीदना जरूरी नहीं होता. सही जगह से खरीदारी की जाए तो कम बजट में भी घर को शानदार लुक दिया जा सकता है. रांची में ऐसे कई बाजार हैं, जहां होम डेकोर का सामान अच्छी क्वालिटी और किफायती कीमत में मिल जाता है. अगर आप नया घर सजा रहे हैं या पुराने इंटीरियर को नया लुक देना चाहते हैं, तो इन बाजारों (Ranchi Home Decor Market) से सामान खरीद सकते हैं. 

अपर बाजार: होलसेल दाम में रीटेल शॉपिंग 

रांची का अपर बाजार शहर के सबसे पुराने और पॉपुलर बाजारों में गिना जाता है. यहां होम डेकोर से जुड़ी छोटी-बड़ी लगभग हर चीज आसानी से मिल जाती है. दीवारों पर लगाने वाली पेंटिंग, फोटो फ्रेम, सजावटी लाइट्स, कृत्रिम पौधे, फ्लावर वास, घड़ियां और कई तरह के शोपीस यहां सही प्राइज में मिल जाते हैं. अगर मोलभाव करना आता है, तो और भी अच्छी कीमत में खरीदारी की जा सकती है.

PC: Social Media

मेन रोड मार्केट भी है अच्छा ऑप्शन 

रांची के मेन रोड इलाके में कई ऐसी दुकानें हैं, जहां मॉडर्न डिजाइन के होम डेकोर आइटम मिलते हैं. यहां आपको कुशन कवर, पर्दे, टेबल रनर, कार्पेट, सजावटी लैंप और वॉल हैंगिंग जैसी चीजें अलग-अलग बजट में मिल जाएंगी. त्योहारों के समय यहां कई दुकानों पर काफी छूट भी दी जाती है.

PC: Social Media

लालपुर मार्केट में मिलेंगे ट्रेंडी आइटम

अगर आप घर को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं, तो लालपुर मार्केट अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम, इनडोर प्लांट्स के पॉट, सुगंधित मोमबत्तियां, मेटल शोपीस और लकड़ी से बने सजावटी सामान आसानी से मिल जाते हैं. स्टूडेंट्स और युवाओं के बीच यह बाजार काफी पसंद किया जाता है क्योंकि यहां कई चीजें बजट में मिल जाती हैं.

PC: Social Media

Ranchi Home Decor Market: अटल स्मृति वेंडर मार्केट 

कचहरी रोड के पास स्थित यह वेंडर मार्केट व्यवस्थित तरीके से बना हुआ है, जहां स्ट्रीट वेंडर्स अपनी दुकानें लगाते हैं. यहां आपको घर को सजाने वाले छोटे-मोटे क्राफ्ट आइटम्स, आर्टिफिशियल पौधे, फ्लावर पॉट्स और वॉल क्लॉक्स (घड़ियां) अच्छी वैरायटी में मिल जाएंगी. यहां का माहौल थोड़ा खुला हुआ है, जिससे आप आराम से घूमकर और दाम की तुलना करके सामान खरीद सकते हैं. 

PC: Social Media

यह भी पढ़ें: बिहार की मधुबनी डिजाइन वाली इन चीजों से घर को दें देसी रॉयल टच, हर गेस्ट बोलेंगे वाह

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment