लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘यह अस्वीकार्य है’:uae के तेल क्षेत्र पर ईरानी हमले की Pm ने की कड़ी निंदा; तीन भारतीयों के घायल होने की खबर – Mea Condemns Iran Attack Uae Petroleum Zone Indians Injured

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान की ओर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह तेल औद्योगिक क्षेत्र पर हमले तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इन हमलों को अस्वीकार्य बताया। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हम संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है। भारत संयुक्त अरब अमीरात के साथ पूरी तरह एकजुट है और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराता है। प्रधानमंत्री ने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

वहीं, विदेश मंत्रालय ने भी कहा कि यह स्वीकार्य नहीं है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस तरह के हमले और नागरिकों को नुकसान पहुंचाना अस्वीकार्य है और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए। भारत पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता चाहता है और इसके लिए बातचीत और कूटनीति का समर्थन करता है।

भारत ने यह भी अपील की है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य से बिना रुकावट व्यापार और आवाजाही जारी रहनी चाहिए। भारत ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने और समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही है।

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलों और ड्रोन को रोका। लेकिन फुजैराह में एक ड्रोन हमले से तेल सुविधा में आग लग गई। इसमें वहां काम कर रहे तीन भारतीय घायल हो गए। इस बीच, ब्रिटिश सेना ने भी समुद्र में दो जहाजों में आग लगने की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें: बंगाल में बवाल: कई जिलों में TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, दीदी की पार्टी ने लगाए आरोप, भाजपा ने किया इनकार

ईरान ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

ईरान ने इस हमले की जिम्मेदारी सीधे नहीं ली। लेकिन उसके विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका और यूएई को स्थिति बिगाड़ने से बचना चाहिए। ईरान के एक सैन्य अधिकारी ने भी कहा कि उनका यूएई या किसी तेल ठिकाने पर हमला करने का कोई प्लान नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब अमेरिका की सैन्य नीतियों की वजह से तनाव बढ़ रहा है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवदत्त का पहला टेस्ट शतक:सही रणनीति, मजबूत फुटवर्क और बड़ी पारी की भूख बनी कुंजी; श्रीलंका में चमके बल्लेबाज – Ind Vs Sl: Devdutt Padikkal Speaks On His First Test Century, Talks About Preparations

सिगरेट चाहिए थी, छत तोड़ डाली:रस्सी के जरिए गोदाम में घुसे चोर, ढाई लाख की ‘कश’ वाली खेप लेकर हुए फरार – Cigarettes Worth Rs 2.5 Lakh Stolen From Warehouse In Faridabad Kheri Kalan Village After Cutting Through Roof

Ind Vs Sl Day 2:बारिश से प्रभावित दिन में भारत के सात विकेट गिरे, पडिक्कल दोहरे शतक से चूके; जुरेल का पचासा – Ind Vs Sl Day 2: Sri Lanka Vs India, 1st Test At Galle, Sl Vs Ind, Aug 15 2026 Highlights

वंदे मातरम विवाद:सोनिया गांधी के बचाव में उतरीं Tmc और डीएमके; माकपा ने पूछा- कांग्रेस का रुख क्या? – Sonia Gandhi Vande Mataram Row Congress Tmc Dmk Defend Cpim Clarity

पंजाब में आतंकी हमला नाकाम:अमृतसर में Ied बरामद, इन ठिकानों को उड़ाने की थी प्लानिंग; डेटोनेटर-टाइमर भी मिला – Terror Attack On Police Establishment In Amritsar Fail 690 Grams Of Ied Recovered

Rahul Gandhi:छात्र आंदोलन पर राहुल बोले- मोदी के हिंसक शासन के सामने खड़े होकर जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ – Rahul Gandhi On Student Movement, Says Young People Stood Up To Establishment And Demanded Accountability

Leave a Comment