लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मौसम अपडेट:अकोला 44.2°c के साथ देश में सबसे गर्म; यूपी समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट; कब मिलेगी राहत? – Weather: Maharashtra Akola Records 44.2°c Highest Temperature In India; Imd Heatwave Alert In Many States

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र समेत कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। अकोला में बुधवार को 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक रहा। इसने विदर्भ क्षेत्र को झुलसा देने वाली गर्मी के केंद्र में ला दिया है।

कई शहरों में 43 डिग्री के पार पारा

मौसम विभाग के अनुसार, अमरावती (44°C), वर्धा (43.9°C) और नागपुर (43.4°C) भी देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सोलापुर, मालेगांव और बीड जैसे इलाकों में भी तापमान 43 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए वर्धा जिले में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। वहीं प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

IMD का हीटवेव अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 4-5 दिनों तक विदर्भ के कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल, बुलढाणा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में तापमान और बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी वायुमंडल में एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय है, जिससे गर्मी और बढ़ रही है।

कब मिलेगी राहत?

मौसम विभाग के अनुसार, 21 अप्रैल के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। तब तक लोगों को तेज धूप और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। फिलहाल, महाराष्ट्र में गर्मी का प्रकोप जारी है और आने वाले दिन और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

यूपी में भी कई जिलों में पारा 40 के पार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस मौसम में पहली बार बुंदेलखंड के झांसी का दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बांदा (42.6 डिग्री) के बाद झांसी प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा।

पंजाब में भी गर्मी का प्रकोप

वहीं, पंजाब में भी गर्मी का असर तेज हो गया है और अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। हालांकि, 17 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 17 और 18 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है। वहीं 16 अप्रैल को भी पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हिमाचल में फिर करवट बदलेगा माैसम

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम फिर करवट बदलने वाला है। माैसम विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में लगातार चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली रही। इससे तापमान में भी इजाफा हुआ है। सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और कुल्लू में पारा 30 डिग्री पार हो गया है। प्रदेश के मैदानी जिलों में मौसम अब गर्म हो गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 और 18 अप्रैल को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं 17 और 19 अप्रैल को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ghamasaan Movie Review And Rating Ott Release Arshad Warsi Pratik Gandhi In Tigmanshu Dhulia Film Zee 5 – Entertainment News: Amar Ujala

राजस्थान निकाय चुनाव लाइव:बाड़मेर में भाजपा-कांग्रेस समर्थक भिड़े, अजमेर में फर्जी वोटिंग का आरोप – Rajasthan Civic Election Voting Live Second Phase Vote Percentage Jaipur Ajmer Updates

ब्रिक्स पर दो हिस्सों में बंटी कांग्रेस:चिदंबरम बोले- भारत को क्या मिला; थरूर ने बताया देश के लिए क्यों अहम? – Congress Divided Over Brics Chidambaram What India Gained Tharoor Explains Why Important For The Country.

बैंक हड़ताल:शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी; जानिए किस चीज की मांग पर अड़े कर्मचारी – Banking Services Hit As Unions Strike For Five-day Workweek, Customer Woes Rise

यूपीएससी भर्ती 2026:विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर समेत 200+ पदों पर वैकेंसी, कब तक भरें फॉर्म और क्या हैं शर्तें? – Upsc Recruitment 2026: 212 Vacancies Announced For Specialists, Assistant Professors And More

बिहार:बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन, गया से गुरुग्राम और दिल्ली तक नौ ठिकानों पर छापेमारी – Bihar Bank Fraud Case Major Ed Action Raids Underway Across Nine Locations In Gaya Gurugram And Delhi

Leave a Comment