Will Riyan Parag Jailed For Vaping: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं. बीते मंगलवार (28 अप्रैल) पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान रियान को ड्रेसिंग रूम में कथित तौर पर वैपिंग करते हुए देखा गया था. अब सवाल यह उठ रहा है कि इस मामले में राजस्थान के कप्तान को जेल होगी या फिर उन पर बैन लगेगा?
हम जेल होने या बैन लगने की बात इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि भारत में 2019 से ई-सिगरेट बैन है. The Prohibition of Electronic Cigarettes Act, 2019 के तहत भारत में ई-सिगरेट रखना या बेचना और इसका उपयोग करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. इसके लिए भारतीय कानून में सजा का प्रावधान है. पहली बार उल्लंघन करने पर एक साल की सजा और एक लाख रुपये तक का फाइन लग सकता है. बार-बार अपराध करने पर 3 साल की जेल और 5 लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है.
क्या कहता है आईपीएल का नियम?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने ड्रेसिंग रूम में तंबाकू से जुड़े सभी उत्पादों पर बैन लगाया हुआ है. लिहाजा, ड्रेसिंग रूम में वैपिंग भी एक जुर्म के अंतर्गत आएगा. ऐसे में बीसीसीआई भी किसी भी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ पर जुर्माना लगा सकती है.
आधिकारिक पुष्टि होना बाकी
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में देखा गया था कि रियान पराग ड्रेसिंग रूम में बैठकर वैपिंग कर रहे हैं. हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. वीडियो सच है या इसको किसी तरह से बनाया गया है, इस मामले पर आईपीएल या फिर बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में क्या फैसला लिया जाता है.
What’s happening in the ipl ?#PBKS#RR@IPL @BCCI
Riyan parag is using vape 😱😱😱😓 pic.twitter.com/xVXhb0LKZW— Vansh Goyal (@vanshgoyal0674) April 28, 2026
बताते चलें कि यह आईपीएल के इतिहास में पहला ऐसा मामला है कि जब किसी खिलाड़ी को ड्रेसिंग रूम में स्कोमिंग करते हुए देखा गया है. हालांकि कुछ दिन पहले एक वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा सिगरेट पी रहे थे, लेकिन वह एक खुली जगह में बैठे नजर आए थे. रबाडा के वीडियो की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी.
यह भी पढ़ें: MI vs SRH: अगर आज हारी तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी मुंबई इंडियंस? समझिए MI का पूरा समीकरण

