लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मोहम्मज सिराज के ‘200’ पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मोहम्मद सिराज ने IPL 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में इतिहास रचते हुए अपने टी20 करियर के 200 विकेट पूरे कर लिए हैं. सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे सिराज ने मुकाबले में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे को बोल्ड करके अपना शिकार बनाया. इसी विकेट के जरिए उन्होंने 200 विकेट का आंकड़ा छुआ. 

अब सिराज भारत के 200 टी20 विकेट लेने वाले 21वें गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह 200 विकेट- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइदर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, इंडिया और हैदराबाद के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए लिए हैं. 

सिराज के 200 टी20 विकेट 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 83 विकेट 

हैदराबाद (घरेलू क्रिकेट)- 60 विकेट 

गुजरात टाइटंस- 30* विकेट 

इंडिया- 17 विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद- 10 विकेट 

कोलकाता के खिलाफ महंगे रहे सिराज 

कोलकाता के खिलाफ सिराज महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 50 रन खर्च किए. इस दौरान उन्हें सिर्फ 1 ही विकेट मिला. उनकी इकॉनमी 12.50 की रही. 

सीजन में अच्छा प्रदर्शन

बता दें कि सिराज मौजूदा आईपीएल सीजन में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में 29.42 की औसत से 14 विकेट चटका लिए हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 2/23 का रहा. इकॉनमी 8.58 की रही. 

डॉट बॉल फेंकने में अव्वल

सिराज अब तक सीजन में 138 डॉट बॉल फेंक चुके हैं. इस लिस्ट में गुजरात के उनके साथी खिलाड़ी कगिसो रबाडा दूसरे पायदान पर हैं. रबाडा ने 137 डॉट बॉल फेंकी हैं. 

कोलकाता के खिलाफ गुजरात ने खर्च किए सबसे ज्यादा रन 

गुजरात ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए. यह गुजरात के जरिए टूर्नामेंट में खर्च किया गया सबसे बड़ा टोटल रहा. इससे पहले यह रिकॉर्ड 243 रनों का था, जो उन्होंने पिछले सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खर्च किए थे. 

 

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल ने लिए लगातार 2 DRS, तो भड़क गए हरभजन सिंह, कहा- समय की बर्बादी…

फिन एलन ने की वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की बराबरी, गुजरात के खिलाफ बनाया छक्कों का ‘महारिकॉर्ड’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment