लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मेरे बच्चे भी मेरी कई बातें नहीं मानते’:सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐसा क्यों कहा? खुद के मंत्री का किया बचाव – Assam Cm Himanta Biswa Sarma Came In Support Of Keshab Mahanta, After His Daughter Video Gone Viral About Pm

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य सरकार में मंत्री केशव महंता की बेटी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस बात का दुख है, लेकिन हर वयस्क व्यक्ति को अपनी राजनीतिक सोच रखने का अधिकार है। सीएम सरमा ने कहा, ‘मेरा भाई भी हमेशा मेरी बात नहीं मानता। मेरे बच्चे भी मेरी कई बातें नहीं मानते। जरूरी नहीं कि बच्चों की राजनीतिक विचारधारा उनके माता-पिता जैसी ही हो। प्रधानमंत्री मोदी के बारे में उनकी बेटी ने जो कहा, उससे मुझे दुख हुआ। जब मैं उससे मिलूंगा तो इस विषय पर बात करूंगा’।

 यह भी पढ़ें- ‘आपने मेरे लिए सब कुछ किया, लेकिन मैं असफल रही’: नीट छात्रा ने दी जान; सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा?

‘बच्चों के विचारों के लिए माता-पिता जिम्मेदार नहीं’

उन्होंने कहा कि किसी वयस्क बेटे या बेटी के विचारों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, ‘अगर मेरा बेटा कल वकील बनता है और किसी ऐसे व्यक्ति का केस लड़ता है जिसे मैं पसंद नहीं करता, तो उसके लिए मुझे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता’। 

मंत्री केशव महंता का किया बचाव

मुख्यमंत्री ने मंत्री केशव महंता का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि केशव महंता इस समय ऐसी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जिसमें उन्हें राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करनी है। ऐसे समय में उन पर मानसिक दबाव डालने से किसी का भला नहीं होगा।

 यह भी पढ़ें- मिसाइल मैन को नमन: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि आज, देश भर में दी जा रही श्रद्धांजलि; किसने क्या लिखा?

क्या है पूरा मामला?

देश भर में नीट पेपर लीक के क्रम में गुवाहाटी में भी छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया। जिसमें राज्य के मंत्री केशव महंता की बेटी दिविशा महंता भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री पर कई टिप्पणियां भी की, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने मंत्री को निशाना बनाया। बता दें कि, राज्य सरकार के मंत्री केशव महंता असम गण परिषद के वरिष्ठ नेता हैं, जो राज्य की सत्ताधारी एनडीए की सहयोगी है। मंत्री केशव महंता लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सस्ती दवाओं पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दांव:जेनरस मॉडल से जुड़ेंगे अमेरिका के सभी 50 राज्य, क्या है योजना? – Donald Trump Medicaid Drug Pricing Mfn Generous Model 50 States

प्रधान की गिरफ्तारी:राहुल के ट्वीट पर ऋतब्रत का जवाब, बोले- तीन हत्या के केस लंबित; नंदीग्राम में बवाल क्यों? – Nandigram Bypoll Milan Pradhan Arrest Rahul Gandhi Ritabrata Banerjee

ड्रोन हमले से सऊदी की पाइपलाइन ठप:यूरोप को अक्तूबर में नहीं मिलेगा अरामको का कच्चा तेल; क्या है वजह? – Aramco Halts October Crude Deliveries European Refiners

भारत में तेजी से घट रहा भूजल:34% निगरानी केंद्रों पर स्तर सामान्य से नीचे, डब्ल्यूएमओ की चेतावनी क्यों अहम? – India Groundwater Depleting Rapidly Levels Below Normal At 34pc Monitoring Stations Wmo Situation Alarming

जम्मू:नरवाल के बाद शहर के पुराने मोहल्लों में कमरा तलाश रहे हैं रोहिंग्या, स्थानीय एजेंट मददगार; शासन सचेत – Jammu: After Narwal, Rohingyas Are Looking For Rooms In The City’s Old Neighborhoods

बॉक्स ऑफिस:क्या ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ को टक्कर दे पाई ‘दायरा’ या ‘वाइब’? पहले दिन की इतनी कमाई – Know Daayra And Vibe Box Office Collection Day 1 Report And Earning Amid Hanuman Ansh Success

Leave a Comment