लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मेरी मां’:रंग खत्म हो गए मां की तस्वीर बनाते-बनाते उनकी ममता की दास्तान इतनी लंबी जो थी, मदर्स डे पर खास – Children Showcase Their Talent In The Meri Maa Drawing Competition Organized By Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मां। एक ऐसा शब्द है जिसमें पूरा ब्रह्मांड समाया है। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में जब सैकड़ों बच्चों ने इसी ब्रह्मांड को अपने छोटे-छोटे हाथों से कैनवास पर उकेरा तो वहां मौजूद हर शख्स का हृदय भर आया। मौका था अमर उजाला की ओर से सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मेरी मां’ पेंटिंग प्रतियोगिता का। यहां बच्चों ने अपने रंगों और तूलिका के जरिये मां के प्रेम, उनके मूक त्याग और निस्वार्थ समर्पण की सजीव तस्वीरें बनाईं।




Children Showcase Their Talent in the Meri Maa Drawing Competition Organized by Amar Ujala

मेरी मां’ ड्रॉइंग प्रतियोगिता
– फोटो : अमर उजाला


इस प्रतियोगिता में 700 से अधिक बच्चे शामिल हुए। सुबह 8:30 बजे से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन के दौरान लंबी कतारें देखने को मिलीं। कुछ परिवार ऐसे भी थे जो छुट्टियां बिताने नोएडा में अपने रिश्तेदारों के घर आए थे। उन्होंने सुबह अमर उजाला में प्रतियोगिता की जानकारी पढ़ी और सीधे बच्चों को लेकर आयोजन स्थल पहुंच गए।


Children Showcase Their Talent in the Meri Maa Drawing Competition Organized by Amar Ujala

मेरी मां’ ड्रॉइंग प्रतियोगिता
– फोटो : अमर उजाला


कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी, डीसीपी महिला सुरक्षा व साइबर क्राइम शैव्या गोयल और एडीएम न्यायिक प्रियंका भी शामिल हुईं।उन्होंने बच्चों की कला की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनकी भावनात्मक अभिव्यक्ति को भी मजबूत करती हैं।


Children Showcase Their Talent in the Meri Maa Drawing Competition Organized by Amar Ujala

मेरी मां’ ड्रॉइंग प्रतियोगिता
– फोटो : अमर उजाला


दिविशा, आराध्या झारसी, मान्या माहेश्वरी और आदर्श झा बने विजेता

प्रतियोगिता तीन श्रेणियों सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। सब जूनियर वर्ग में दिविशा ने पहला, अलशिफा बानो ने दूसरा और वैदेही मेहता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आराध्या झारसी और मान्या माहेश्वरी संयुक्त रूप से प्रथम रहीं, जबकि प्रिया देवी और वाणी मेहता दूसरे और अहर्शी मजूमदार तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में आदर्श झा ने पहला स्थान हासिल किया। देवी मजूमदार और समिज्ञा मेहरोत्रा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि लक्षिता खुल्लर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


Children Showcase Their Talent in the Meri Maa Drawing Competition Organized by Amar Ujala

मेरी मां’ ड्रॉइंग प्रतियोगिता
– फोटो : अमर उजाला


जज बोले, विजेताओं का चयन नहीं था आसान

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विभिन्न स्कूलों और संस्थानों के कला विशेषज्ञ शामिल रहे। इनमें आईएमएस के  फैशन विभाग में क्रिएटिव डायरेक्टर व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सचिन शर्मा, सत्यम स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के एनिमेशन स्पेशलाइजेशन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रद्धा गुप्ता ठकराल, कोठारी इंटरनेशनल स्कूल की फाइन आर्ट्स विभाग की एचओडी डॉ. बॉबी पात्रा, खेतान स्कूल की फाइन आर्ट्स विभाग की एचओडी वंदना दत्ता, डीपीएस नोएडा के फाइन आर्ट्स विभाग के तन्मय राय, महामाया बालिका इंटर कॉलेज की फाइन आर्ट्स विभाग की एचओडी रजनी रानी, महर्षि विद्या मंदिर की शिक्षिका मानसी चौधरी, जीडी गोयंका इंटरनेशनल ग्रेनो वेस्ट की रिंपल पाली, होली पब्लिक स्कूल की दिव्या और इंस्पायर इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षा मिश्रा शामिल थीं। निर्णायकों ने कहा कि बच्चों की शानदार कलाकृतियों में विजेताओं का चयन करना बेहद कठिन रहा।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Employment:अर्थव्यवस्था में कामगारों की बढ़ी भागीदारी, जुलाई में गिरकर 5.1% पर आई देश की बेरोजगारी दर – India’s Unemployment Rate Drops To 5.1% In July 2026 As Labour Force Participation Strengthens: Nso Survey

Ind Vs Eng Hockey Live:भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला शुरू, इंग्लैंड के खिलाफ बढ़त लेने की कोशिश – India Vs England Hockey World Cup 2026 Live Score Updates And Key Moments Harmanpreet Singh

Bjp की राष्ट्रीय टीम का एलान:छत्तीसगढ़ की रूप कुमारी बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष, म्हस्के को भी जिम्मेदारी – Nitin Navin New Team Announced: These Leaders Involved From Chhattisgarh Bjp

Gold Silver Price:कमजोर डॉलर ने सर्राफा बाजार में फूंकी जान, सोना 600 रुपये उछलकर 1,56,800 रुपये पर पहुंचा – Gold Rebounds Rs 600 As Weak Us Dollar Boosts Bullion Demand

Ind Vs Sl:सोनल और डिकवेला ने श्रीलंका को फॉलोऑन से बचाया, भारत को मिली मजबूत बढ़त; सुथार-जडेजा ने दिखाया दम – Ind Vs Sl Test Day 4 Highlights India Vs Sri Lanka 1st Test Match Day 4 Scorecard Galle Stadium Updates

Msme:छोटे व मंझोले कारोबारों को पूंजी बाजार से जोड़ने के लिए Bse और Phdcci का बड़ा कदम, जानिए क्या फैसला – Bse, Phdcci Partner To Boost Msme Capital Market Access

Leave a Comment