Hindi romantic novels: हाल ही में रिलीज हुई ‘मुसाफिर कैफे’ वेब सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इसकी इमोशनल कहानी, प्यार, दोस्ती और जिंदगी से जुड़े किरदार खासकर युवाओं को काफी पसंद आ रहे हैं. वैसे इस वेब सीरीज की कहानी दिव्य प्रकाश दुबे की किताब ‘मुसाफिर कैफे’ पर आधारित है, वह भी लंबे समय से पाठकों की पसंदीदा रही है. अगर आपको भी मुसाफिर कैफे जैसी दिल को छू लेने वाली और रिश्तों की खूबसूरती दिखाने वाली कहानियां पसंद हैं, तो हिंदी की ये किताबें भी आपकी रीडिंग लिस्ट का हिस्सा जरूर होनी चाहिए.
1. October Junction
लेखक: दिव्य प्रकाश दुबे

यह किताब प्यार, दोस्ती और जिंदगी के छोटे-छोटे पलों की कहानी है. इसमें अलग-अलग लोगों की जिंदगी और उनके रिश्तों को बहुत आसान भाषा में दिखाया गया है. अगर आपको मुसाफिर कैफे पसंद आई है, तो यह किताब भी आपको अच्छी लग सकती है.
2. गुनाहों का देवता
लेखक: धर्मवीर भारती

यह हिंदी की सबसे मशहूर प्रेम कहानियों में से एक है. किताब में चंदर और सुधा के रिश्ते की कहानी है, जिसमें प्यार, त्याग और बिछड़ने का दर्द देखने को मिलता है. इसकी कहानी आज भी लोगों के दिल को छू जाती है.
3. मसाला चाय
लेखक: दिव्य प्रकाश दुबे


यह एक कहानी नहीं, बल्कि कई छोटी-छोटी कहानियों का संग्रह है. इसमें प्यार, दोस्ती, परिवार और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े किस्से हैं. इसकी भाषा बहुत आसान है, इसलिए इसे पढ़ना काफी मजेदार लगता है.
4. शर्तें लागू
लेखक: दिव्य प्रकाश दुबे

इस किताब में आज के समय के रिश्तों और प्यार की अलग-अलग कहानियां पढ़ने को मिलती हैं. हर कहानी कुछ नया सिखाती है और रिश्तों की खूबसूरती को आसान शब्दों में बताती है. अगर आपको इमोशनल कहानियां पसंद हैं, तो यह किताब जरूर पढ़ें.
5. “कैन लव हैपन ट्वाइस?”
लेखक: रविंदर सिंह

यह एक भावुक प्रेम कहानी है, जिसमें प्यार, दर्द और जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश को दिखाया गया है. कहानी उन लोगों को पसंद आ सकती है जिन्हें इमोशनल रोमांस पढ़ना अच्छा लगता है.
यह भी पढ़ें: ‘Delulu’ से ‘Sigma’ तक, जंतर-मंतर से Instagram तक क्यों छाए हैं ये Gen Z Slangs? जानें इनका मतलब
The post 'मुसाफिर कैफे' ने जीता दिल? तो आज ही अपनी लिस्ट में शामिल करें ये 5 किताबें appeared first on Prabhat Khabar.

