बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने हाल ही में मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक कमर्शियल ऑफिस बेच दिया है. उन्होंने अपनी इस आलीशान प्रॉपर्टी को करोड़ों में बेचा है. आइए जानते हैं इसकी कीमत कितनी है.
माधुरी दीक्षित ने करोड़ों में बेचा अपना ऑफिस स्पेस
CRE Matrix के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, माधुरी दीक्षित ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक कमर्शियल ऑफिस 4.85 करोड़ रुपये में बेचा है. उन्होंने ये प्रॉपर्टी लगभग 18 साल पहले 52.5 लाख में खरीदी थी. डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, कमर्शियल ऑफिस स्पेस को ‘फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड’ ने खरीदा था और इस सौदे का रजिस्ट्रेशन 23 जून, 2026 को हुआ था.
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के मुताबिक, बेची गई ये प्रॉपर्टी अंधेरी वेस्ट में लिंक रोड के पास ओशिवारा में ‘मौर्य लैंडमार्क-II प्रेमिसेस को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड’ नाम की बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर है. इस ऑफिस का कारपेट एरिया 1,594.24 स्क्वेयर फीट है. इस डील पर 29.10 लाख की स्टाम्प ड्यूटी लगी और इसमें तीन कार पार्किंग की जगहें भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ेंः रितेश को घमंडी समझ बैठी थीं जेनेलिया, फिर उन्हीं पर आ गया था दिल, ऐसी है कपल की लव स्टोरी
9 गुना मिला रिटर्न
डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, पहले हुए सेल डीड के अनुसार, माधुरी दीक्षित ने 14 मई, 2008 के एक एग्रीमेंट के तहत यही ऑफिस 52.5 लाख में खरीदा था. हाल में हुई डील की कीमत के बेसिस पर, प्रॉपर्टी की कीमत में लगभग 824 परसेंट यानी 9 गुना की बढ़ोतरी हुई है.
5 साल के लिए लीज पर लिया कमर्शियल ऑफिस स्पेस
स्क्वायर यार्ड्स के डेटा और डॉक्यूमेंट के मुताबिक, माधुरी दीक्षित ने मार्च 2026 में मुंबई के लोअर परेल में 5 साल के लिए एक कमर्शियल ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है, जिसकी किराया 2.81 करोड़ रुपये है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के मुताबिक, ये कमर्शियल यूनिट लोअर परेल के ‘वन लोढ़ा प्लेस’ में है और इसका कारपेट एरिया 731 वर्ग फुट है.
इस डील में एक कार पार्किंग स्पेस भी शामिल है और इसे 72,600 रुपये की स्टाम्प ड्यूटी, 1,000 रुपये के रजिस्ट्रेशन चार्ज और 17 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट के साथ रजिस्टर किया गया था. लीज की अवधि 5 साल है, और इसका मंथली किराया पहले साल के लिए 4.25 लाख रुपये है, जो दूसरे साल में 5 परसेंट बढ़कर 4.46 लाख रुपये हो जाएगा.
ये भी पढ़ेंः सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित फिल्म मां-बहन में नजर आई थीं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.


