लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मां ने उल्लू बनाया था…’, मजबूरी की वजह से फिल्मों में आईं रेखा, 9वीं क्लास में छोड़ी थी पढ़ाई

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा आज भले ही फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं लेकिन आज भी उनकी पॉपुलैरिटी किसी से कम नहीं हुई है. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी. ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन उनकी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया है. उन्होंने अपने करियर में सिल्वर और गोल्डन जुबली हासिल की. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं. उन्होंने मां की वजह से पहली फिल्म साइन की थी. चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में.

रेखा ने सिमी गरेवाल के साथ एक बार बात की थी, जिसमें उन्होंने अपने करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में खुलकर बात की थी. इसी दौरान उन्होंने पिता के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की थी. इस बातचीत में अभिनेत्री ने कहा था कि वह फिल्मों में कभी नहीं आना चाहती थीं. उन्होंने मां की वजह से फिल्मों में एंट्री की थी.

आर्थिक तंगी की वजह से फिल्मों में आई थीं रेखा

सिमी गरेवाल ने रेखा से उनकी पारिवारिक जिम्मेदरियों के बारे में सवाल किया था क्योंकि उनके घर में केवल मां ही थीं, जिन्होंने उनकी परवरिश की. उनके पिता ने भी उनकी मां से शादी नहीं की थी. अभिनेत्री ने अपनी जिम्मेदारियों के सवाल पर जवाब दिया था, ‘क्योंकि घर की आर्थिक स्थिति की वजह से मुझे परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी. घर में चीजें काफी अलग थीं. क्योंकि घर में पैसे की तंगी थी. 6 बच्चे थे उनकी शिक्षा और बहुत सी चीजें थीं तो मेरी मां ने कहा था कि तुमको ये करना है, इसलिए मैंने किया.’

यह भी पढ़ें: ये हैं इंडियन सिनेमा के मोस्ट सक्सेसफुल खान, 22000 करोड़ कमाने के बाद भी नहीं कहलाए सुपरस्टार

मां ने उल्लू बनाया था…

इसके साथ ही रेखा आगे फिल्मों में डेब्यू को लेकर कहा था, ‘मां मैं सिर्फ ये एक फिल्म अंजाना सफर करूंगी. क्योंकि मैं एब्रोड ट्रेवल करना पसंद करती थी. तो मेरी मां ने मुझे कहा कि तुम एयरहोस्टेस बनना चाहती हो तो तुमको ट्रेवल बहुत करना होगा. अगर तुम ये फिल्म करती हो तो तुमको साउथ अफ्रीका जाने का मौका मिलेगा. तुम जानवरों को पसंद करती हो तो बड़े सुंदर ही एनिमल देखने के लिए मिलेंगे और उन्होंने मेरा उल्लू बनाया.’ एक्ट्रेस ये भी बताती हैं कि उन्होंने 13 साल की उम्र में 9वीं क्लास में स्कूल छोड़ दिया था.

कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं रेखा

वहीं, रेखा से ये भी सवाल किया गया था कि क्या भानु रेखा कभी फिल्मों में एक्टिंग करना चाहती थीं? तो इस पर अभिनेत्री ने कहा था, ‘नहीं कभी नहीं.’ उनसे पूछा गया कि उनके सपने क्या थे? तो इस पर उन्होंने कहा था, ‘उस समय शादी करना, बच्चे और ढेर सारा प्यार. मैं उस इंसान के साथ अपना सारा वक्त बिताना चाहती थी, जो सच में मेरी फिक्र करे. ये भानु रेखा के सपने थे.’

यह भी पढ़ें: 51 साल बाद भी हिट है 4 मिनट का रोमांटिक सॉन्ग, नीतू सिंह ने चाचा ससुर शशि कपूर संग किया था रोमांस

बहरहाल, अभिनेत्री ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. उन्होंने ‘उमराव जान’ और ‘सिलसिला’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्मों में काम किया है, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है. वह अब फिल्मों में तो नहीं बल्कि पार्टी और इवेंट में नजर आ ही जाती हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Alpha BO Collection Day 3: ‘अल्फा’ ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 3 फिल्मों को चटाई धूल, बना दिया ये रिकॉर्ड

Welcome To The Jungle BO Day 10: नई ‘अल्फा’ के आगे दूसरे संडे भी ‘वेलकम टू द जंगल’ का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड

कभी मेहमानों संग दिए पोज, तो कभी झूमती दिखीं आमिर खान की नई नवेली दुल्हन गौरी स्प्रैट, सामने आई शादी की Inside तस्वीरें

‘परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी’, आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल

जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक ‘सतलुज’ पर छिड़ा है महासंग्राम

Sunday Box Office Collection: ‘अल्फा’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, ‘वेलकम टू द जंगल’ भी गरजी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

Leave a Comment