लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भोपाल में किसान आक्रोश:कांग्रेस नेता जीतू पटवारी से बोले कृषि मंत्री कंषाना, राजनीति न करें, क्या है मामला? – Bhopal Farmers Outrage Agriculture Minister Kanshana To Congress Leader Jitu Patwari Donot Play Politics

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। किसानों के आक्रोश का आलम ये है कि देर रात तक भोपाल में किसान सड़कों पर बैठे रहे। दरअसल, समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी उपज खरीदने की मांग को लेकर भोपाल स्थित सीएम हाउस कूच पर निकले नर्मदापुरम के किसान आखिरकार मंगलवार शाम भोपाल पहुंच गए।

क्या किसानों की आड़ में राजनीति कर रही कांग्रेस?

इस मामले में कांग्रेस पार्टी आक्रामक तरीके से मुख्यमंत्री मोहन यादव की नीतियों पर सवाल कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कृषि मंत्री कंषाना को भी कटघरे में खड़ा किया है। अब कषाना ने एक पत्र के माध्यम से कांग्रेस पार्टी से इस मामले में राजनीतिक रोटियां न सेंकने की अपील की है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘जीतू पटवारी जी, आपसे यह कहना चाहूंगा कि आप किसानों की आड़ में राजनीति न करें।’

मध्य प्रदेश सरकार का दरवाजा किसानों के लिए हमेशा खुला

अपने फेसबुक पोस्ट में कंषाना ने आगे लिखा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष किसानों को भड़काकर भोपाल शहर को अस्त-व्यस्त करने का प्रयास कर रही है, लेकिन पार्टी इसमें सफल नहीं होगी। उन्होंने अपनी और प्रदेश सरकार की नीतियों की तरफ संकेत करते हुए लिखा, ‘मध्य प्रदेश सरकार का दरवाजा किसानों के हित के लिए सदैव खुला है।’


किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास जारी

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस को किसानों के साथ छल नहीं करने देंगे। समस्या का समाधान संवाद से होता है, विवाद से नहीं। हमारी सरकार इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। किसानों की आय बढ़ाने के कार्य प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे हैं।’

‘कांग्रेस से जवाब मांगेगी भोपाल की जनता’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुखातिब कृषि मंत्री कंषाना ने लिखा, आपसे यह अनुरोध है कि भोपाल शहर को इस प्रकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से किसानों की आड़ में अस्त-व्यस्त ना करें, इसका जवाब भोपाल शहर की जनता आपसे ही मांगेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अहमदाबाद में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान:मलबे में दबे चार लोग; महिला की मौत, तीन घायल – Ahmedabad Two Storey House Collapse Woman Dies Three Injured

Rajasthan Nikay Chunav Result Live:थोड़ी देर में शुरू होगी कांउटिंग, किसका बनेगा बोर्ड? आज आएंगे सभी के नतीजे – Rajasthan Nagar Nikay Election Result 2026 Live Updates Vote Counting For 10 Municipal Corporations News

नोएडा:मनोकामना पूरी नहीं हुई तो पंडित को बनाया बंधक, मांगी 1 लाख की फिरौती; दो गिरफ्तार – Noida: Priest Held Hostage After Wish Remains Unfulfilled; ₹1 Lakh Ransom Demanded.

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं:”बप्पा आए हैं खुशियां लेकर!” गणेश चतुर्थी पर भेजें ये खास संदेश और शुभकामनाएं – Happy Ganesh Chaturthi Wishes, Messages And Greetings, Bappa Blessings On Ganpati Puja

दाल में काला:एक पर हथौड़ा-दूसरे पर खामोशी, एमसीडी की तोड़फोड़ पर उठ रहे सवाल; लोगों ने लगाए भेदभाव के आरोप – Questions Raised Over Mcd Demolition Drive

दिल्ली:संपत्ति विवाद में ताऊ ने बेटे के साथ मिलकर भतीजे को मार डाला, सीने और पेट में चाकू घोंपकर हत्या – Murder In Delhi Over Property Dispute

Leave a Comment