लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज:’पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे उनके काम’; Pm मोदी ने क्या कहा? – Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary Pm Modi Remembers Tribute

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 2018 में आज ही के दिन हुआ था। पीएम मोदी ने उन्हें एक ‘असाधारण राजनेता’ बताया। उन्होंने कहा, अटल जी की सोच, नेतृत्व और अच्छे शासन और जनता की भलाई के लिए उनकी सोच आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। वह एक असाधारण राजनेता थे और उनके पास शानदार दूरदृष्टि थी। उन्होंने अपना जीवन हमारे देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। 

उन्होंने आगे कहा, उनके शब्दों और काम ने पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मजबूत किया। अच्छे शासन और जनता की भलाई पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उन्हें ऐसे देशभक्त और राजनेता के रूप में याद किया, जिन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में लगा दिया। शाह ने एक्स पर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के संस्थापक, भारत रत्न और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 

उन्होंने कहा, अटल जी ऐसे महान देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का हर पल देश की सेवा में लगा दिया। एक तरफ उन्होंने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध के जरिये पूरी दुनिया को भारत की ताकत से परिचित कराया। वहीं दूसरी तरफ उनकी सिद्धांतों पर आधारित राजनीति ने पहली बार अंत्योदय और सुशासन की सोच को जमीन पर उतारा। 

ये भी पढ़ें: ‘महिलाएं राजनीति के खेल में मोहरा नहीं हैं’: CM विजय की मां पर टिप्पणी पर हंगामा, खुशबू सुंदर ने जताई नाराजगी

शाह ने आगे कहा, अटल जी का महान व्यक्तित्व और उनका नेतृत्व हमेशा भाजपा के हर कार्यकर्ता को देश बनाने के काम के लिए प्रेरित करता रहेगा। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह क्या बोले?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, अटल जी ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय लोकतंत्र को समृद्ध किया। उन्होंने आजीवन ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ की भावना के साथ कार्य किया। उनके लिए राजनीति का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित और जनसेवा था।

उन्होंने आगे कहा, अटल जी के नेतृत्व में भारत ने सामरिक शक्ति, आर्थिक विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया। उन्होंने देश को मजबूत और आत्मविश्वासी बनाने तथा विकास की नई दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्षा मंत्री ने कहा, उनका व्यक्तित्व, उनके आदर्श और राष्ट्रसेवा का उनका संकल्प सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।

तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनका पहला कार्यकाल 1996 में सिर्फ 13 दिन चला था। इसके बाद वह 1998 से 1999 तक 11 महीने के लिए फिर प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 1999 से 2004 तक उन्होंने पूरे पांच साल प्रधानमंत्री के रूप में काम किया।

साल 2015 में भारत रत्न से किया गया सम्मानित

साल 2015 में अटल बिहारी वाजपेयी को भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एंथ्रोपिक Ceo की पत्नी का एपस्टीन कनेक्शन?:कंपनी में निवेश के लिए मांगी मदद; ईमेल से सामने आई पूरी कहानी – Anthropic Ceo Wife Cami Clark Asked Jeffrey Epstein To Invest Company Report

Lpg Ekyc Last Date:घरेलू सिलिंडर ई-केवाईसी का आखिरी दिन आज, चूक गए तो हो सकती है कई परेशानियां – Lpg Ekyc Last Date Today: Complete Verification Now To Avoid Subsidy Loss

म्यांमार में फिर हिली धरती, 3.5 तीव्रता के भूकंप से महसूस हुए हल्के झटके; फिलहाल नुकसान की खबर नहीं – Earthquake Hits Myanmar Again Mild Tremors Felt From 3.5 Magnitude Quake No Reports Of Damage So Far

चमोली सुरंग हादसा:लापता दो श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू जारी, मृतक परिजनों के लिए एक करोड़ मुआवजे की मांग – Chamoli Tunnel Landslide Rescue Operations Underway To Locate Two Missing Workers All Update

Ind Vs Sl Live Score:दूसरे दिन का खेल शुरू होने में हो रही देरी, गॉल में बारिश; मैदान कवर्स से ढका – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 1st Test Match Day 2 Scorecard Updates Galle Stadium

दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर छोड़ने पहुंचे रणवीर; बेबी बंप के साथ कूल लुक में नजर आईं एक्ट्रेस; वीडियो वायरल – Pregnant Deepika Padukone Makes Rare Appearance With Her Baby Bump Visible Ranveer Singh Drops Her At Airport

Leave a Comment