लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

India’s Forex Reserve: भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़े देखें तो 3 जुलाई 2026 को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. पिछले सप्ताह इसमें गिरावट दिखी थी, लेकिन इस बार मजबूत उछाल है. आइये विदेशी मुद्रा भंडार के बारे में और डिटेल में जानते हैं और समझते हैं कि पीएम मोदी की अपील से कितना फर्क पड़ा है.

विदेशी मुद्रा भंडार क्या है?
विदेशी मुद्रा भंडार वो पूंजी है जिसे RBI डॉलर, यूरो, पाउंड, येन जैसी विदेशी मुद्राओं, सोने, IMF के स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स और IMF में रिजर्व पोजिशन के रूप में रखता है. यही भंडार जरूरत पड़ने पर रुपये को सहारा देती है और आयात का भुगतान करने और किसी आर्थिक संकट से निपटने में काम आती है. किसी भी देश के लिए मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार उसकी आर्थिक ताकत मानी जाती है.

मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?

674 अरब डॉलर कैसे पहुंचा आंकड़ा?
इस बार विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने के पीछे कई कारण रहे. सबसे बड़ा योगदान फॉरेन करेंसी एसेट्स का रहा, जो 4.51 अरब डॉलर बढ़कर 545.58 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इसके अलावा सोने का भंडार भी 2.67 अरब डॉलर बढ़कर 105.21 अरब डॉलर हो गया. वहीं, इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के SDR और रिजर्व पोजिशन में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे कुल विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत हुआ. इसके अलावा FCNR जमा और एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग्स के जरिए भी डॉलर का फ्लो बढ़ा है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूती मिली है.

पीएम मोदी ने क्या अपील की?

कुछ महीने पहले जब मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर की मांग में तेजी आई थी, तब पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने की अपील की थी. उन्होंने लोगों से कहा था कि जितना हो सके विदेशी यात्राएं टालें, ईंधन बचाएं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और कम से कम एक साल तक सोने की खरीदारी से बचें. असल में भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और सोना आयात करता है, जिसके लिए बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है. अगर देश में पेट्रोल-डीजल की खपत कम होती है और सोने की मांग नियंत्रित रहती है, तो डॉलर की बचत होती है और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम होता है.

हवाई यात्रियों की जान जोखिम में! सुरक्षा नियमों में ढिलाई पर इंडिगो को लगी फटकार, कब- कब लगा जुर्माना?

पीएम मोदी की अपील का क्या असर पड़ा?

पीएम मोदी की अपील के बाद लोगों में ऊर्जा बचत की है और गैर-जरूरी खर्चों को कंट्रोल किया है. हालांकि, विदेशी मुद्रा भंडार में मौजूदा बढ़ोतरी का सीधा कारण केवल आम लोगों की बचत नहीं है, बल्कि इसमें विदेशी निवेश, निर्यात से आने वाली कमाई, डॉलर की आवक और सोने की कीमतों में बदलाव जैसे कई बड़े आर्थिक कारण शामिल हैं. फिर भी, सरकार की ओर से आयात कम करने और विदेशी मुद्रा बचाने की कोशिशों ने लंबे समय में काफी मदद की है.

40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया ‘विजन 2030’, 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया ‘विजन 2030’, 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?

हवाई यात्रियों की जान जोखिम में! सुरक्षा नियमों में ढिलाई पर इंडिगो को लगी फटकार, कब- कब लगा जुर्माना?

मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?

हैदराबाद के ‘बंटी-बबली’ से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया ‘हनीमून’

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई

Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से

Leave a Comment