Dubai Property Visa News: क्या आप दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? तो आपके लिए एक खुशखबरी है. अब दुबई में प्रॉपर्टी खरीदना और भी ज्यादा आसान हो गया है. अगर आपके पास निवेश करने के लिए ज्यादा पैसा नहीं है, तो भी आप कम निवेश में ही दुबई का रेसिडेंशियल वीजा पा सकते हैं. खबरें हैं कि सरकार ने प्रॉपर्टी लिंक्ड वीजा के नए मिनिमम सम्पत्ति की कीमत की शर्त को हटा दिया है.
छोटे निवेशकों को भी मिलेगा वीजा
दरअसल दुबई सरकार ने फैसला किया है कि अब वो अपने रियल एस्टेट निवेश को बढ़ावा देने के लिए अपनी शर्तों में कुछ बदलाव करेगी. इस बदलाव के चलते ही ये फैसला किया गया है. जिसका फायदा छोटे निवेशकों को होने वाला है. नए नियमों के मुताबिक अब दो साल के प्रॉपर्टी-लिंक्ड रेजिडेंसी वीजा के लिए मिनिमम सम्पत्ति की कीमत की कोई सीमा नहीं है. इससे पहले निवेशकों को कम से कम 750,000 दिरहम (भारतीय रुपये के मुताबिक करीब 1.9 करोड़ रुपये) की सम्पत्ति खरीदना जरूरी हुआ करता था लेकिन अब ऐसी कोई बाध्यता नहीं रही है.
ये भी पढ़ें: ट्रेड का प्लान B! होर्मुज संकट के बीच पाक ने बदला रूट, सप्लाई के लिए ईरान को दिए 6 नए जमीनी रास्ते
संयुक्त मालिकाना हक के नियम
हालांकि, दो लोग मिलकर जब कोई प्रॉपर्टी यहां खरीदेंगे तो उसके लिए भी सरकार ने नया नियम लागू किया है. अब अगर आपकी किसी सम्पत्ति में एक से ज्यादा निवेशक हैं, तो हर एक निवेशक की हिस्सेदारी कम से कम 4 लाख दिरहम (भारतीय रुपये के हिसाब से करीब 1.03 करोड़ रुपये) होना जरूरी होगी. पहले की कीमतों की वजह से छोटे निवेशकों के लिए बाजार में प्रवेश कर पाना मुश्किल था.
ये कदम मिड सेगमेंट में उठाया गया है, जो निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आया है. इससे ना केवल व्यक्तिगत खरीदारों के लिए रास्ता खुला है, बल्कि उन प्रॉपर्टीज की बिक्री भी बढ़ेगी जो पहले वीजा के लिहाज से योग्य नहीं थीं. जब निवेशकों को थोड़े लचीले विकल्प मिलेंगे तब ही जाकर दुबई में प्रॉपर्टी की बिक्री और बढ़ेगी और मार्केट पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: 12600 करोड़ की नेटवर्थ वाले सुंदर पिचाई ने बताई अपनी डाइट, गूगल चीफ को कहां से मिलता है प्रोटीन?


