लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भाजपा:विपक्ष के चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च पर संबित पात्रा का पलटवार, कहा- संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश – Sambit Patra Hits Back Opposition’s March Against The Election Commission, Calls Attempt Malign Institutions.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

 इंडिया ब्लॉक मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग के तक मार्च करेगा। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहा है। अब यह कुछ दिन से चुनाव आयोग्य को निशाना साध रहे हैं। इन्होंने सेना, ईवीएम, हिंदुओं को निशाना बनाया। दरअसल, कांग्रेस राहुल गांधी को लॉन्च करने में असफल रही।  

संबित पात्रा ने क्या बोला? 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा, ‘ विपक्षी पार्टियों, खासकर कांग्रेस की तरफ से एक प्रायोजित कोशिश की जा रही है कि देश में सत्ता कैसे बदली जाए और राहुल गांधी को बस ऐसे ही सत्ता में कैसे बिठाया जाए। इसके लिए, भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रायोजित तरीके से हमले किए जा रहे हैं। यह कुछ महीने पहले शुरू नहीं हुआ, यह वर्षों से चल रहा है। शुरू से ही कांग्रेस राहुल गांधी को किसी तरह लॉन्च और री-लॉन्च करने की कोशिश करती रही है।’

उन्होंने आगे कहा कि कई कोशिशों के बावजूद जब राहुल गांधी को लॉन्च नहीं किया जा सका, तो आखिरकार कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगियों ने तय किया कि भले ही उन्हें भारत के लोकतंत्र पर हमला करना पड़े और भारत में अराजकता फैलानी पड़े, वे इससे पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि किसी भी तरह से राहुल गांधी को लॉन्च करने की कोशिश करेंगे।

‘भारतीय सेना पर करते हैं हमला’

संबित पात्रा ने कहा, ‘समय-समय पर भारतीय सेना, भारत के सुप्रीम कोर्ट, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), भारतीय हिंदुओं और ईवीएम पर हमले किए गए हैं। पिछले कई हफ्तों और महीनों से चुनाव आयोग पर भी हमले हो रहे हैं। हमें लगता है कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके कांग्रेस आज भी अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश करेगी। 

‘हमारी मदद ज्ञानेश जी नहीं, बल्कि गणेश जी कर रहे’

उन्होंने आगे कहा कि हमारी मदद ज्ञानेश जी नहीं, बल्कि गणेश जी कर रहे हैं। भाजपा की मदद बुद्धि, ज्ञान और समझ के देवता गणेश जी कर रहे हैं, न कि ज्ञानेश जी। भारत के लोगों में बुद्धि, ज्ञान और समझ है। वे जानते हैं कि उन्हें परिवारवाद, भ्रष्टाचार और आतंकवादियों का साथ देने वालों को वोट नहीं देना है। ऐसे लोग जो कैप्टन स्मित के लिए एक ट्वीट तक नहीं कर सकते। वे जानते हैं कि उन्हें उसे वोट देना है जो कहता है, ‘मैं देश नहीं झुकने दूंगा’।’

विपक्षी का मार्च प्रदर्शन

बता दें कि  विपक्षी नेता और सांसद राष्ट्रीय राजधानी में भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के मुख्यालय ‘निर्वाचन सदन’ तक मार्च करने वाले हैं। यह मार्च ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर उनके चल रहे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है। 

यह मार्च मतदाता सूची में कथित खामियों के खिलाफ विपक्ष के लगातार अभियान और चुनाव आयोग से ज्यादा पारदर्शिता की मांग के बीच हो रहा है। ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन की कई पार्टियों के नेताओं के इस मार्च में शामिल होने और चुनाव आयोग के सामने अपनी चिंताएं रखने की उम्मीद है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पीएमआई:मजबूत घरेलू मांग से भारतीय सेवा क्षेत्र में उछाल, तीन महीने के उच्चतम स्तर पर वृद्धि – India’s Services Sector Growth Hits 3-month High On Strong Domestic Demand

यूपी:सीएम योगी ने बताई मोबाइल से माइक्रोचिप तक की यात्रा; बोले- प्रदेश तकनीक का बाजार नहीं, निर्माता बन रहा – Up: Cm Yogi Traces The Journey From Mobile Phones To Microchips; Says The State Is Becoming A Manufacturer, No

पैरेंटल कंट्रोल: न चैट दिखेगी, न कॉल; फिर भी बच्चों के व्हाट्सएप पर कैसे रहेगी माता-पिता की नजर? समझें प्रोसेस – Whatsapp’s New Safety Move, Kids’ Chats Stay Private, Parents Still Get Key Alerts

एक्सप्लेनर:चांद पर परमाणु शक्ति पहुंचाने की कोशिश में ‘दुश्मन देश’, यह कितना घातक; भारत किस तरफ, तैयारी क्या? – Moon Nuclear Reactor Us Russia China Race India Stand Explainer Lunar Mission

फुटबॉल:आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, भावुक विदाई के साथ 20 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत – Lionel Messi Set For Emotional Argentina Farewell Against Benin In Buenos Aires

ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?:ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार, और क्या कहा? – Us Withdraws Bombers From Britain Donald Trump Says We Know Who Is Responsible Find Out Who Was Threatened.

Leave a Comment