लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भविष्य की तकनीक के लिए बड़ी डील: भारत-नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर को लेकर हुआ ऐतिहासिक समझौता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की यात्रा के दूसरे पड़ाव के दौरान भारत ने शनिवार (16 मई, 2026) को नीदरलैंड्स के साथ देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को बेहतर बनाने के लिए समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौता भारत के टाटा ग्रुप और नीदरलैंड्स के ASML के बीच हुआ है. पीएम मोदी ने इस समझौते को लेकर कहा कि भविष्य के तकनीकी क्षेत्रों के लिए सहयोग को और मजबूत किया जा रहा है.

टाटा ग्रुप और ASML के बीच समझौते पर बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रॉब जेटेन और मैं भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने के लिए टाटा ग्रुप और ASML के बीच हुए समझौते पर हस्ताक्षर के साक्षी बने. ASML गुजरात के धोलेरा में स्थापित होने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आगामी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री की स्थापना और विस्तार में सहयोग करेगा.

उन्होंने कहा, ‘सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत की प्रगति हमारे देश के युवाओं के लिए बड़े अवसर लेकर आ रही है. यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें आने वाले समय में हम और ज्यादा तेज रफ्तार और मजबूती जोड़ते रहेंगे.’

भारत-नीदरलैंड्स की साझेदारी संबंधों को दे रही नई प्रेरणाः PM मोदी

नीदरलैंड्स के हेग में आर्थिक संबंधों पर आयोजित सीईओ राउंड टेबल मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भारत और नीदरलैंड्स के बीच मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी हमारे व्यापारिक संबंधों को नई प्रेरणा दे रही है. अब इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आपके (नीदरलैंड्स) के हाथों में है. मुझे पूरा विश्वास है कि अब आप भारत में अपना स्कोप, इंवेस्टमेंट और एंबिशन बढ़ाएंगे और आपके साथ पूरे यूरोप का इनोवेशन इकोसिस्टम भी भारत आएगा.’

उन्होंने कहा, ‘नीदरलैंड्स में एक कहावत है कि जहाज बंदरगाह में सुरक्षित रहते हैं, लेकिन जहाज बंदरगाह में खड़े रहने के लिए नहीं बनाए जाते. इसे डच बिजनेस कम्युनिटी से बेहतर कौन समझ सकता है. आपका देश सदियों से नए अवसरों की खोज में आगे बढ़ता रहा है. मैं आपको आश्वासन देता हूं कि भारत में आपकी यह खोज सफल और सार्थक होगी. अब आपको भारत में साहस के साथ आगे बढ़ना होगा.’

हमारी चर्चा संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में अगला कदमः जेटेन

वहीं, CEO राउंड टेबल मीटिंग को संबोधित करते हुए डच प्रधानमंत्री रॉब जेटेन ने कहा, ‘भारत और नीदरलैंड्स के बीच दीर्घकालिक प्रतिबद्धता है, जिसके तहत दोनों देश मजबूत मैरीटाइम इंडस्ट्री, ऊर्जा और कच्चे माल के लिए सप्लाई चेन को ज्यादा लचीला और सुरक्षित बनाने के साथ साइबर खतरों और आतंकवाद के खिलाफ कॉमन डिफेंस पर मिलकर काम करेंगे. हम मिलकर अपने बिजनेस, लोगों और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्पष्ट फायदे को सुनिश्चित करेंगे.’

उन्होंने कहा, ‘आज दोपहर में हमारे बीच हुई रचनात्मक चर्चाएं हमारे देशों के बीच सालों से चले आ रहे बेहतर संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक स्वाभाविक अगला कदम हैं. इसलिए, प्रधानमंत्री मोदी मैं यहां आने के लिए आपका धन्यवाद करता हूं. आपके प्रेरणादायक विचारों और इस सार्थक चर्चा के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.’

यह भी पढे़ंः 100 साल बाद नीदरलैंड ने भारत को लौटाई 11वीं सदी की बेशकीमती धरोहर, PM मोदी ने जताई खुशी


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा…

भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- ‘PM मोदी के राज में प्रतिबंधों…’

Iran-US War: ‘अमेरिका से हुई जंग में जीता ईरान, 47 साल में पहली बार हुआ ऐसा’, खामेनेई के करीबी ने ट्रंप के सामने रखी ये शर्त

पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया

Explained: एयरपोर्ट पर गरबा, होटल से तौलिया चोरी और मंदिर में रील! कैसे दुनिया के ‘बदसूरत यात्री’ बने भारतीय टूरिस्ट?

ट्रंप के मुजबता खामेनेई से मुलाकात के दावे पर क्या बोले अरगाची, क्या US के राष्ट्रपति और ईरान के सुप्रीम लीडर एकदूसरे से मिलेंगे?  

Leave a Comment