लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

August Horoscope 2026:अगस्त में किन राशि के लोगों को मिलेगी खुशखबरी और किसे टेंशन, पढ़ें मासिक राशिफल – August Horoscope 2026 In Hindi Know August Ka Rashifal And Prediction For All 12 Zodiac

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

August Horoscope 2026: अगस्त महीने की शुरुआत शुक्र के गोचर के साथ हो चुकी है। वहीं, मंगल भी बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर चुके हैं। इसके अलावा पूरे महीने में बुध का डबल गोचर देखने को मिलेगा और सूर्य भी अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। ग्रहों की ये बदलती चाल करियर, व्यापार, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती हैं। ज्योतिषियों की मानें, तो ग्रहों के इन महत्वपूर्ण गोचरों का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ राशि वालों के लिए तरक्की प्राप्ति के योग बनेंगे, तो वहीं कुछ जातकों को खर्च, तनाव जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगस्त का महीना किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किन्हें सावधानी बरतने की जरूरत होगी, आइए जानते हैं अगस्त 2026 का मासिक राशिफल।





august horoscope 2026 in hindi know august ka rashifal and prediction for all 12 zodiac

मासिक राशिफल 2026
– फोटो : amar ujala


मेष राशि (अगस्त मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

अगस्त का महीना मेष राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से फलदायी रहने वाला है, लेकिन इस दौरान किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले गहराई से विचार करना बेहद जरूरी होगा। जल्दबाजी, क्रोध या भावनाओं में आकर लिया गया निर्णय आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में शॉर्टकट अपनाने से बचें और अपने सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। 

महीने के दूसरे सप्ताह में परिस्थितियां कुछ हद तक आपके पक्ष में आने लगेंगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है या विरोधी पक्ष सुलह का प्रस्ताव दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र की समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलेगी। हालांकि, महीने के उत्तरार्ध में आपको अपने छिपे हुए विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत होगी। इस दौरान अचानक स्थानांतरण या कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत भी मिल सकते हैं।

परिवार और रिलेशनशिप

रिश्तों के मामले में अगस्त का महीना संतुलन और समझदारी से काम लेने का संकेत देता है। महीने के उत्तरार्ध में संबंधों में कुछ तनाव या गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे में कम बोलना और सोच-समझकर प्रतिक्रिया देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें और अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें, तभी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां

सेहत के लिहाज से महीने का उत्तरार्ध थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्क रहें और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। मानसिक तनाव से बचने के लिए सकारात्मक सोच बनाए रखें और खुद को अनावश्यक चिंताओं से दूर रखें।


august horoscope 2026 in hindi know august ka rashifal and prediction for all 12 zodiac

मासिक राशिफल 2026
– फोटो : amar ujala


वृषभ राशि (अगस्त मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

अगस्त का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभता और उन्नति के संकेत लेकर आया है। महीने की शुरुआत से ही करियर और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके प्रयासों को सही दिशा मिलेगी और सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है और किसी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। 

महीने के मध्य में भूमि, भवन या संपत्ति से जुड़े मामलों का समाधान निकल सकता है और स्थायी संपत्ति प्राप्ति के संकेत भी हैं। उत्तरार्ध में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं, वहीं बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान करियर या व्यापार से जुड़ी यात्राएं लाभदायक साबित होंगी।

परिवार और रिलेशनशिप

पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग का माहौल बना रहेगा। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा और आपसी रिश्तों में मधुरता देखने को मिलेगी। महीने के मध्य में घर की महिलाएं धार्मिक गतिविधियों में अधिक रुचि लेंगी और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में हल्की-फुल्की नोकझोंक के बावजूद रिश्ता सामान्य और संतुलित बना रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन भी शांतिपूर्ण रहेगा।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां

सेहत के दृष्टिकोण से यह महीना सामान्य से बेहतर रहने वाला है। फिर भी बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान दें। मानसिक रूप से आप संतुलित और सकारात्मक महसूस करेंगे, जिससे काम करने की ऊर्जा बनी रहेगी।


august horoscope 2026 in hindi know august ka rashifal and prediction for all 12 zodiac

मासिक राशिफल 2026
– फोटो : amar ujala


मिथुन राशि (अगस्त मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

अगस्त का महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए सफलता और सौभाग्य लेकर आने वाला है। महीने की शुरुआत में अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आपको अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपके प्रयास अंततः सकारात्मक परिणाम देंगे। यदि आप लंबे समय से नौकरी या रोजगार की तलाश में हैं, तो महीने के मध्य तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह महीना लाभकारी रहेगा। महीने के मध्य में कारोबारी यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी और किसी बड़ी डील के सफल होने के संकेत हैं। पहले किए गए निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। हालांकि, महीने के उत्तरार्ध में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी और निर्णय क्षमता से आप उन्हें आसानी से पार कर लेंगे।

परिवार और रिलेशनशिप

रिश्तों के मामले में यह महीना सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और आपका पार्टनर हर परिस्थिति में आपका साथ देगा। आप दोनों के बीच बेहतर तालमेल और समझ विकसित होगी। वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां

सेहत के लिहाज से यह महीना सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक व्यस्तता के चलते थकान या तनाव महसूस हो सकता है। ऐसे में अपने आराम और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद शुभ है,परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयास भी सफल होंगे।


august horoscope 2026 in hindi know august ka rashifal and prediction for all 12 zodiac

मासिक राशिफल 2026
– फोटो : amar ujala


कर्क राशि (अगस्त मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

अगस्त का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रह सकता है। खासकर नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। महीने के पूर्वार्ध में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और आपके काम में बाधाएं डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपके प्रयास और लगन से आप इन चुनौतियों को पार करने में सफल रहेंगे। 

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए महीने की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है और कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, दूसरे सप्ताह से परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेंगी। महीने के उत्तरार्ध में नए व्यापार की शुरुआत या मौजूदा कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं।

परिवार और रिलेशनशिप

रिश्तों के मामले में यह महीना सावधानी और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत देता है। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है, खासकर महीने के मध्य में। ऐसे में संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। महीने के उत्तरार्ध में दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। परिवार में मां की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां

आर्थिक रूप से इस महीने खर्चों में वृद्धि होने के कारण बजट प्रभावित हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका है। हालांकि, यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी और धीरे-धीरे संतुलन बन जाएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है और नियमित दिनचर्या का पालन करना लाभकारी रहेगा।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुड़की:पूर्व पत्नी के आरोपों पर बोले मोहम्मद शमी, कहा- ‘उमेश कुमार मेरे भाई, कोई झगड़ा नहीं करा सकता’ – Mohammed Shami Reached Roorkee Speaks On Allegations Made By His Ex-wife Calls Umesh Kumar His Brother

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी का निधन, हिल व्यू अस्पताल में चल रहा था इलाज – Jharkhand: Cm Hemant’s Mother Passes Away; Rupi Was The Wife Of The Eminent Shibu Soren.

लखनऊ में गोमती की बाढ़ हुई विकराल:पलासियो मॉल तक पहुंचा नदी का पानी, इकाना स्टेडियम के सामने भी जलभराव – Lucknow: The Gomti River Has Flooded, With Knee-deep Water In Front Of The Plasio Mall; Waterlogging In Front

बड़ी खबर:बिहार मिलिट्री पुलिस के 40 जवान बीमार; आंसू गैस के कारण बीएमपी13 में अफरा-तफरी – Bihar-military-police-13th-battalion-40-jawans-sick-tear-gas-training

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6 Know The Vvaan And Hanuman Ansh Total Earning – Entertainment News: Amar Ujala

सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति का दावा:कहा- पीएम मोदी को कमजोर करने की हो रही कोशिश; तारीफ में और क्या बोले? – Former-serbian-president-aleksandar-vucic-pm-modi-global-power-undermine-attempt

Leave a Comment