लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भयंकर मुसीबत में SRH, तीन दिन में 2 खूंखार खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, फ्रेंचाइजी ने किया एलान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026 से खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला जारी है. अब सनराइजर्स हैदराबाद ने पुष्टि करके बताया है कि तेज गेंदबाज डेविड पेन टखने की चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. डेविड पेन इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं. कुछ समय पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद को एक और बड़ा झटका लगा था, जब इंग्लैंड के ही ब्राइडन कार्स भी चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए थे. SRH का तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट भयंकर मुसीबत में नजर आ रहा है.

सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें बहुत बढ़ गई हैं क्योंकि उसके पास तेज गेंदबाज डिपार्टमेंट में अनुभव नहीं है. जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल बहुत महंगे साबित हो रहे हैं. इसी बीच प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन का धमाकेदार डेब्यू हुआ है, लेकिन जब टीम कठिन परिस्थितियों में घिरी होगी तब क्या प्रफुल और साकिब टीम को बचा जाएंगे. ऐसे की सवाल SRH मैनेजमेंट के सामने खड़े हो गए हैं.

 

ऐसा नहीं है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम गहरे गड्ढे में गिरती जा रही है. इसी बीच एक अच्छी खबर भी आई है कि पैट कमिंस चोट से रिकवरी की राह पर हैं. कमिंस जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे, लेकिन 17 अप्रैल को दोबारा SRH टीम को जॉइन करने वाले हैं. कमिंस की जगह अब तक सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं. 

पैट कमिंस ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से खुलासा किया कि फिलहाल उनका लक्ष्य 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतरने का है. यह IPL 2026 टूर्नामेंट में SRH टीम का कुल आठवां मैच होगा. पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो हैदराबाद के पांच मैचों में 2 जीत के बाद 4 अंक हैं. वह अभी टेबल में चौथे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें:

IPL के पहले सीजन में लोकल ब्वॉय विराट कोहली को दिल्ली ने क्यों नहीं खरीदा था? सहवाग ने खोला राज



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment