लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भक्ति में लीन दिखे रवि दुबे और सरगुन मेहता, फैंस ने की सुख-समृद्धि की कामना

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रवि दुबे इन दिनों नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं. अभिनेता ने हाल ही में अपने घर पर ‘सुंदरकांड पाठ’ और ‘सत्यनारायण कथा’ करवाई. रवि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें इस भक्तिमय समारोह की झलकियां देखने को मिलीं.

सुंदरकांड पाठ और सत्यनारायण कथा का कियाआयोजन
वीडियो में देखा जा सकता है कि रवि और उनकी पत्नी सरगुन मेहता के परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और मेहमान भगवान की भक्ति में डूबे हैं. वहीं, रवि और सरगुन एक साथ बैठकर पाठ सुनते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए रवि ने लिखा, पावन ज्येष्ठ मास के शुभ अवसर पर घर में सुंदरकांड पाठ और सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया. फैंस रवि की जमकर सराहना कर रहे हैं, साथ ही फैंस कपल्स की तारीफ करते हुए उनके लिए सुख-शांति की कामना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः Rajni Ki Baraat: ऐसी अनोखी बारात देखी नहीं होगी, ये फिल्म आज की मॉडर्न लड़कियों को देगी नई हिम्मत

रामायण में लक्ष्मण के रोल में दिखेंगे रवि
रवि दुबे जल्द ही माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगे, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में वो भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे. इसके अलावा, फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश (रावण) और सनी देओल (हनुमान) भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म रवि दुबे का बॉलीवुड डेब्यू है, जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में ये मेगा-बजट फिल्म 6 नवंबर को दीपावली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ेंः ट्विशा शर्मा डेथ केस: ममता कुलकर्णी ने जाहिर किया गुस्सा, बोलीं- बच्चे पैदा करने की मशीन बना दिया

सुंदरकांड पाठ और सत्यनारायण कथा का आयोजन किया
एक्टर रवि दुबे टेलीविजन में अपनी पहचान बनाने के बाद ‘मत्स्य कांड’ और ‘लखन लीला भार्गव’ जैसी पॉपुलर वेब सीरीज से ओटीटी पर भी धूम मचा चुके हैं. इसके अलावा, रवि और सरगुन का एक्टिंग करियर काफी सक्सेसफुल रहा है. कपल ने 2019 में अपना प्रोडक्शन हाउस, ‘ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट’ लॉन्च किया था, जिसने कई सक्सेसफुल टेलीविजन शो और पंजाबी फिल्मों का प्रोडक्शन किया है.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment