लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बुरहान की बरसी पर आतंक के आकाओं का जमावड़ा:भारत के खिलाफ साजिश के लिए कराची में की बैठक, बनाई क्या योजना? – Terror Masters Gather On Burhan Death Anniversary Meeting Held In Karachi To Plot Against India

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी रहे बुरहान वानी की 10वीं बरसी पर कराची में आतंकियों के बड़े-बड़े आकाओं की एक गुप्त बैठक हुई। यह बैठक 5 जुलाई को लश्कर-ए-ताइबा के राजनीतिक संगठन पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) के मुख्यालय में हुई। बैठक में जैश-ए-मोहम्म्द और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी गुटों से संबंधित 14 बड़े आतंकियों और आईएसआई से ताल्लुक रखने वालों ने शिरकत की। बैठक में बुरहान वानी की बरसी पर भारत विरोधी साजिश रची गई। इसमें कश्मीर घाटी के हिस्सों में बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए युवाओं को हथियार पहुंचाने का टास्क सौंपा गया। 

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 5 जुलाई को दोपहर 12 बजे आल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के संयोजक गुलाम मोहम्मद सैफी की अगुवाई में  लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी और पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के उपाध्यक्ष मेहंदी इशहाक भी आपस में मिले। पार्टी के मुख्यालय में करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में में लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े आतंकी मोहम्मद तलहा सईद, सैफुल्ला कसूरी और हाफिज अब्दुल रहीम समेत 14 लोग 8 जुलाई की साजिशों का पूरा रोड मैप लेकर बैठे। बैठक में मेहंदी इशहाक ने सबसे पहले लश्कर आतंकी हाफिज सईद का संदेश पढ़कर सुनाया। 

करीब डेढ़ पन्ने के इस संदेश में घाटी के युवाओं को बुरहान वानी के नाम पर एक बार फिर से भड़काने की पूरी योजना बताई गई। कराची की इस बैठक में आतंकी संगठनों ने घाटी के भीतर मौजूद अपने स्लीपर सेल को सक्रिय करने का पूरा खाका खींचा गया। इस दौरान हाफिज के संदेश में मौजूद आतंकियों को 8 जुलाई को कश्मीर घाटी में बुरहान वानी के नाम पर माहौल खराब करने का पूरा टास्क दिया गया।

खुफिया इनपुट केंद्र से साझा किया

बुरहान वानी के नाम पर घाटी में माहौल बिगाड़े जाने की साजिश का खुफिया इनपुट केंद्र सरकार से साझा किया जा चुका है। इसके साथ कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों को भी इसकी जानकारी साझा की गई है। इसके मद्देनजर समूची कश्मीर घाटी में सुरक्षा के इंतजाम चाकचौबंद हैं। सुरक्षा एजेंसी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि किसी तरीके की कोई भी नापाक हरकत पाकिस्तान की ओर से नहीं होने दी जाएगी। सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसियों की मुस्तैदी घाटी में लगातार बनी हुई है।

आतंक को दे रहा बढ़ावा

रक्षा मामलों से जुड़े विशेषज्ञ और सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर एसपी संधू कहते हैं कि जिस तरीके की साजिश पाकिस्तान ने बुरहान वानी की बरसी पर की है उससे स्पष्ट है कि पाकिस्तान आतंक को बढ़ावा दे रहा है। उनका कहना है घाटी में मौजूद सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसियां पाकिस्तान के किसी भी नापाक इरादे को पूरा नहीं होने देंगीं।

मुजफ्फराबाद से संचालन मदद करेगी आईएसआई

बैठक में दलील दी गई कि जिस दिन बुरहान वानी की मौत हुई थी उसी दिन एक बार फिर से घाटी के युवाओं के हाथों में हथियार देने की कवायद शुरू की जाए। इसके लिए बाकायदा पाकिस्तानी सेना और आईएसआई की और से मिलने वाली मदद का भरोसा भी दिया गया। सूत्रों के मुताबिक इस पूरे ऑपरेशन को मुजफ्फराबाद से ऑपरेट करने की जिम्मेदारी दी गई। इसके लिए आल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के संयोजक गुलाम मोहम्मद सैफी को इंचार्ज बनाया गया है। 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Noida:सेक्टर 88 में सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में लगी भीषण आग, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू कोई हताहत नही – Massive Fire Broke Out At Surbhi International Company Firefighters Brought It Under Control After A Lot Of Ef

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:टिन्नू ने गबन करने के लिए मनीष को रखवाया, चंपत और गोपाल का कहीं जिक्र तक नहीं – Ram Temple Offering Theft: Tinnu Hires Manish To Embezzle Money, Champat And Gopal Are Nowhere To Be Seen; Lea

Up:प्रदेश में फिर से मानूसन ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी; यहां हो सकता वज्रपात – Up: Monsoon Picks Up Speed Again In The State, Heavy Rain Warning Issued In These Districts; Thunderstorms Are

Top News:स्पेन ने पुर्तगाल को फीफा विश्वकप से किया बाहर; Pm मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर ब्रह्मोस सौदा संभव – Top Headlines Today Important And Big News Stories Of 7 July 2026 Updates On Amar Ujala

बड़ी साजिश नाकाम:आनंद विहार-सिविल लाइंस में हमले की थी तैयारी, पाकिस्तान से वीडियो कॉल पर मिल रहे थे निर्देश – Major Conspiracy Foiled Preparations Were Underway To Attack Anand Vihar Civil Lines In Delhi

Mobile Recharge:बढ़ने वाला है मोबाइल खर्च, तीन-चार महीने में 15% तक महंगा होगा रिचार्ज; क्यों बढ़ेंगे दाम? – Mobile Expenses Set To Rise Recharges To Become Up To 15 Percent Costlier In Three To Four Months Know Why

Leave a Comment