लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बीच पर लड़के की जान बचाने वाले लाइफगार्ड को ट्रंप देंगे अमेरिका का बड़ा सम्मान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक 10 वर्षीय बच्चे की जान बचाने वाले 16 साल के लाइफगार्ड (Ryder) को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया है. ट्रंप ने उन्हें देश का उच्च नागरिक सम्मान (High Civilian Honor) देने का ऐलान किया है.

सैन फ़्रांसिस्को से लगभग 72 मील दूर सांता क्रूज के सीब्राइट बीच पर हुए इस रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीकेंड के दौरान एक 10 साल का बच्चा समंदर की बहुत खतरनाक और ऊंची-ऊंची लहरों की चपेट में आकर बहने लगा था. हालांकि इस बीच भी लाइफगार्ड ने हिम्मत नहीं छोड़ी और वीरता का परिचय दिया.

16 साल के लाइफगार्ड ने अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार लहरों से टक्कर ली और बच्चे से अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी. वायरल वीडियो में साफ देखा  जा सकता है कि लाइफगार्ड ने लड़के को कसकर पकड़ा हुआ है, जबकि लहरें बार-बार उन्हें टकराकर वापस पानी की ओर खींच रही हैं. वीडियो में वो नाबालिग लड़के को बचाने के लिए लगातार संघर्ष करते हुए दिखाई दिए.

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप 
आस-पास मौजूद लोग भी दोनों की मदद करने की कोशिश करते दिखे, क्योंकि वे बार-बार पानी में खिंचे जा रहे थे. कड़ी मशक्कत के बाद आख़िरकार लाइफगार्ड लड़के को सुरक्षित किनारे पर लाने में कामयाब रहा. डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (28 जुलाई) को एक्स पर पोस्ट कर कहा, “हम इस बहादुर नौजवान और उसके परिवार को और शायद उस लड़के को भी जिसकी उसने जान बचाई थी व्हाइट हाउस बुलाएंगे और उसे एक बड़ा नागरिक सम्मान देंगे. वह बहुत बहादुर है, वह इसका हकदार है.” स्थानीय फ़ोटोग्राफ़र स्कॉट वेंडर डसन ने KTVU को बताया कि बचाव कार्य से पहले समुद्र की स्थिति शांत थी.

 उन्होंने आगे कहा, “जब लहर टकराई, तो सफेद झाग बन गया और मुझे एक काला बिंदु दिखाई दिया, जो उसका सिर था और बाहर खिंचा चला आ रहा था.” वेंडर डसन ने कहा कि यह उनके द्वारा देखा गया सबसे मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन था. उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि यह फ़ुटेज लोगों के लिए समुद्र में सुरक्षा को लेकर एक चेतावनी का काम करे.

ये भी पढ़ें

‘नीरव मोदी को…’, ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment