लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बारिश के मौसम में स्वर्ग बन जाता है बिहार, इन जगहों की खूबसूरती देख रह जाएंगे हैरान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Monsoon Tourist Places in Bihar: बारिश का मौसम घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इस दौरान हर तरफ हरियाली छा जाती है और मौसम भी काफी सुहाना हो जाता है. अगर आप इस मानसून किसी नई जगह घूमना चाहते हैं, तो बिहार एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां आपको पहाड़, जंगल, नदी और धार्मिक स्थल एक साथ देखने को मिलेंगे. बारिश के मौसम में इन जगहों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. आइए जानते हैं बिहार की कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां आप इस मानसून घूमने का प्लान बना सकते हैं.

मानसून में क्यों खास है बिहार?

बारिश के मौसम में बिहार का नजारा पूरी तरह बदल जाता है. हर तरफ हरियाली दिखाई देती है और मौसम भी काफी सुहाना हो जाता है. गांवों की सादगी, मिट्टी की खुशबू और बारिश के बाद का प्राकृतिक नजारा लोगों का दिल जीत लेता है. अगर आप भीड़-भाड़ से दूर कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो मानसून में बिहार की यात्रा आपके लिए अच्छा अनुभव हो सकती है. हालांकि, यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर देख लें.

राजगीर

ग्लास ब्रिज राजगीर, image – social media

मानसून में राजगीर की खूबसूरती और बढ़ जाती है. बारिश के बाद यहां की पहाड़ियां हरियाली से ढक जाती हैं, जिससे पूरा इलाका बेहद आकर्षक दिखाई देता है. अगर आप प्रकृति के बीच समय बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए अच्छी रहेगी. यहां का ग्लास ब्रिज भी लोगो के बीच काफी लोकप्रिय है, जहां से आसपास का शानदार नजारा देखने को मिलता है.

बोधगया

बोधगया, image credit- social media

अगर आपको शांत माहौल पसंद है, तो मानसून में बोधगया जरूर जाएं. यहां मौजूद महाबोधि मंदिर, बोधि वृक्ष, थाई मठ, इंडो-जापानी मंदिर और मुचलिंडा झील जैसी जगहें बारिश के मौसम में और भी सुंदर दिखाई देती हैं. यह जगह धार्मिक और प्राकृतिक दोनों तरह का अनुभव देती है.

वाल्मीकि नगर

वाल्मीकि नगर, image credit- social media

पश्चिम चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि नगर बिहार की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है. यह जगह नेपाल सीमा के पास होने के कारण भी खास है. यहां बहने वाली गंडक नदी, घने जंगल और शांत वातावरण लोगों को अपनी ओर खींचते हैं. बारिश के मौसम में यहां की हरियाली देखने लायक होती है. अगर आपको जंगल और प्रकृति पसंद है, तो यह जगह जरूर घूमनी चाहिए.

यात्रा पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • मौसम का अपडेट देखकर ही यात्रा की योजना बनाएं.
  • बारिश को ध्यान में रखते हुए छाता या रेनकोट साथ रखें.
  • आरामदायक और फिसलन से बचाने वाले जूते पहनें.
  • अगर जंगल या पहाड़ी इलाके में जा रहे हैं, तो स्थानीय नियमों का पालन जरूर करें.

यह भी पढ़ें: हर झारखंडी को मॉनसून में एक बार जरूर घूम आनी चाहिए ये 7 खूबसूरत जगहें, नजारे ऐसे कि हर साल जाने का करेगा मन

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment