
Cleaning Tips: हम सभी ये चाहते हैं कि हमारा बाथरूम हमेशा ही साफ-सुथरा और चमकता हुआ दिखे, लेकिन सच्चाई तो यह है कि अगर कुछ ही दिन बाथरूम की सफाई को नजरअंदाज कर दिया जाए, तो इसकी वजह से टाइल्स काली पड़ जाती है और एक अजीब सी बदबू भी आने लगती है. टाइल्स में पानी के दाग, साबुन की लेयर और मॉइस्चर की वजह से अजीब से निशान जमने लगते हैं. धीरे-धीरे यही गंदगी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि आपका बाथरूम अजीब और गंदा दिखने लग जाता है. अगर आपके घर का बाथरूम भी ऐसा ही गंदा हो गया है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बाथरूम के टाइल्स को एक बार फिर से नए जैसे शाइनी और खूबसूरत बना सकते हैं. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
अगर आप बाथरूम की टाइल्स को चमकाना चाहते हैं तो इसका सबसे सस्ता और आसान तरीका है विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना. इसके लिए आपको सबसे पहले आधा कप विनेगर ले लेना है और उसमें बिलकुल थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है. अब आपको इस पेस्ट को टाइल्स पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ देना है. इसके बाद आपको हल्के हाथों से ब्रश का इस्तेमाल करते हुआ इन्हें रगड़ना है. इन्हें अच्छी तरह से रगड़ने के बाद पानी दे धो लें. जब आप इस उपाय को अपनाते हैं तो धब्बे और जमी हुई गंदगी आसानी से साफ हो जाती है.
नींबू और नमक से पाएं नयी जैसी शाइन
नींबू में नेचुरल एसिड होता है जो आपकी मदद गंदगी और दाग को हटाने में कर सकता है. आपको नींबू के रस में थोड़ा सा नमक मिक्स करके इसे टाइल्स पर लगा लेना है और करीबन 15 मिनट के लिए छोड़ देना है. इसके बाद आपको इसे एक ब्रश की मदद से साफ कर लेना है. अगर दाग और धब्बे काफी ज्यादा जिद्दी हैं और हर तरीका अपनाने के बाद भी हट नहीं रहे हैं, तो यह तरीका आपके काम जरूर आएगा. जब आप इस उपाय को अपनाते हैं तो आपका बाथरूम ज्यादा फ्रेश भी लगने लगता है.
डिटर्जेंट और गर्म पानी का इस्तेमाल
अगर बाथरूम की टाइल्स काफी ज्यादा गंदे हो गए हैं तो आपको इन्हें साफ करने के लिए थोड़े से डिटर्जेंट और गर्म पानी का इस्तेमाल करना शुरू करना चाहिए. इसके लिए आपको एक बाल्टी गर्म पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर मिक्स करना है और एक स्पंज या फिर ब्रश की मदद से टाइल्स को साफकर लेना है. यह तरीका डेली की सफाई के लिए काफी सही माना जाता है. इस तरीके को अपनाकर आप टाइल्स को लंबे समय तक नए जैसा रख सकते हैं.
The post बाथरूम की टाइल्स पर जमी गंदगी और दागों से हैं परेशान? इन आसान उपायों से वापस लाएं नई जैसी चमक appeared first on Prabhat Khabar.

