लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बचपन में अमिताभ बच्चन की फिल्म के सेट पर पहुंच गए थे सुनील शेट्टी, बिग बी ने दिया था अपना फोन नंबर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Suniel Shetty On Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को हर पीढ़ी के लोग पसंद करते हैं. बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्गों तक हर कोई उन्हें और उनकी फिल्मों को काफी पसंद करता है. बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गज भी अमिताभ बच्चन का काफी सम्मान करते हैं और उन्हें काफी पसंद करते हैं. इसी लिस्ट में बॉलीवुड के ‘अन्ना’ यानी सुनील शेट्टी भी शामिल हैं. एक बार उन्होंने बिग बी से जुड़ी अपने बचपन की यादगार मुलाकात को याद किया था.

जब अमिताभ की फिल्म के सेट पर पहुंच गए थे सुनील

जो किस्सा हम आपको बता रहे हैं उसका खुलासा एक बार खुद सुनील शेट्टी ने अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर किया था. उस वक्त सुनील अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ पहुंचे थे. तब सुनील शेट्टी ने बताया था कि वो जुहू में जहां रहते थे, वहां एक बार अमिताभ बच्चन और जीनत अमान अपनी किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. जैसे ही सुनील को ये पता चला वो अपने दोस्तों के साथ सेट पर पहुंच गए थे.

ये भी पढ़ें: रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट की झलक

फिर सुनील शेट्टी को गार्ड ने रोका 

सुनील शेट्टी ने बताया था कि जब वो अपने दोस्तों के साथ अमिताभ बच्चन के करीब जाने लगे थे तो उन्हें वहां मौजूद गार्ड ने रोक दिया था. लेकिन, ये चीज अमिताभ बच्चन ने देख ली थी. इसके बाद उन्होंने गार्ड से कहा था कि बच्चों को मत रोको, आने दो.

ये भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती Vs सुनील शेट्टी: कौन है ज्यादा अमीर? दोनों हैं बॉलीवुड सुपरस्टार लेकिन नेटवर्थ में जमीन आसमान का फर्क

अमिताभ ने सुनील को दिया था अपना नंबर

सुनील शेट्टी के साथ आगे कुछ ऐसा हुआ था जिसे वो कभी नहीं भूल सकते हैं. उन्होंने आगे अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ के सामने बताया था कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें अपना फोन नंबर भी दिया था. लेकिन, सुनील को लगा था कि शायद ये किसी और का नंबर होगा, इसलिए उन्होंने उस नंबर पर फोन नहीं लगाया था. 

अमिताभ-सुनील का वर्कफ्रंट

सुनील शेट्टी अब रवीना टंडन और अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज होगी. जबकि अमिताभ बच्चन अपने शो ‘केबीसी’ के नए सीजन के साथ टीवी पर कमबैक करने वाले हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Tumbadchi Manjula Day 5 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ नोट छाप रही ‘तुम्बाडची मंजुला’, बनीं 2026 की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म

सायनी घोष के वो 2 शब्द, जिसने उन्हें करा दिया था गिरफ्तार, जेल जाने की आ गई थी नौबत

जून महीने में किस फिल्म ने किया अब तक सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन? साउथ वर्सेज बॉलीवुड में आगे निकली ये फिल्म

क्लैश के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाएगी ‘बंटवारा 1947’? सनी देओल की फिल्म ओपनिंग डे पर तोड़ेगी रिकॉर्ड?

मां बनने के बाद कमबैक की तैयारी में कैटरीना कैफ, ओटीटी पर डेब्यू करेंगी एक्ट्रेस

सयानी घोष कौन हैं? कर्ज में डूबी हीरोइन ने ममता बनर्जी को दिया ‘धोखा’, जानें- कितनी है नेटवर्थ

Leave a Comment