90 और 20 के दशक में अपनी फिल्मों से फैंस को दीवाना बनाने वाले कई कलाकार बड़े पर्दे से दूर हो चुके हैं. हालांकि आज भी फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखना चाहते है और उनकी फिल्मों को एंजॉय करना चाहते हैं. इसी बीच अब गोविंदा और प्रीति जिंटा जैसे कलाकार लंबे ब्रेक के बाद शानदार वापसी कर रहे हैं. उनकी आने वाली फिल्म भी जल्द सिनेमाघरों में आने वाली है, जिसके लिए दर्शक बहुत उत्साहित हैं. इसी बीच आइए उनकी फिल्मों पर नजर डालते हैं.
गोविंदा
90 के दशक में अपनी कॉमेडी फिल्मों से लोगों को दीवाना बनाने वाले गोविंदा अब वापस आ चुके हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ का शानदार ऐलान किया, जिसमें वो एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. 2019 में आई फिल्म ‘रंगीला राजा’ के करीब 7 साल बाद वो पर्दे पर नजर आने वाले है, जिसके लिए फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
इमरान खान
बॉलीवुड के ‘चॉकलेट बॉय’ इमरान खान 10 साल बाद कैमियो रोल में नजर आए. 2015 के बाद उन्हें ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ फिल्म में देखना सभी फैंस के लिए खास तोहफा था. हालांकि वो तो सिर्फ छोटा सा रोल था, अब वो जल्द ही रोम-कॉम फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: विंबलडन में उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात, फिल्मों को लेकर हुई बातचीत
प्रीति जिंट
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को आखिरी बार 2018 की ‘भैयाजी सुपरहिट’ फिल्म में देखा गया था, हालांकि 8 सालों से वो स्क्रीन पर नजर नहीं आई. लेकिन अब वो एक नहीं, बल्कि 2 प्रोजेक्ट्स के साथ फैंस के सामने आ गई हैं. 14 अगस्त को उनकी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ रिलीज होगी, जिसमें वो सनी देओल के साथ नजर आएंगी. वहीं वो कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ में भी दिखाई देंगी.
सेलिना जेटली
सेलिना जेटली बीते कुछ सालों में अपने फैमिली प्रॉब्लम की वजह से पर्दे से दूर रहीं. बच्चे की कस्टडी और भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली की रिहाई के लिए उन्होंने कई सालों तक संघर्ष किया. हालांकि अब वो करीब 15 साल बाद ‘सिस्टर निवेदिता’ फिल्म से वापसी कर रही है, जिसमें वो स्वामी विवेकानंद की आयरलैंड में जन्मी शिष्या का किरदार निभा रही हैं.
ये भी पढ़ें: Katrina Kaif Photo With Boy: कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर


