फ्लाईदुबई: दुबई से इस्राइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में बुधवार को खौफनाक मंजर देखने को मिला है। आसमान में 34,000 फीट की ऊंचाई पर को-पायलट ने कॉकपिट में कैप्टन पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बोइंग 737 मैक्स 8 विमान सऊदी अरब के ऊपर उड़ान भर रहा था और करीब 30 सेकेंड में 14,300 फीट नीचे आ गया था। विमान से अपहरण का अलर्ट जारी किया गया था, जिसके बाद उसे सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया, जहां पर विमान ने सुरक्षित लैंडिंग किया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर अचानक हमला बोल दिया। उसका मकसद कैप्टन को विमान के संचालन से दूर करने का था। लेकिन बुरी तरह घायल होने के बाद भी कैप्टन ने विमान का नियंत्रण पूरी तरह को-पायलट के हाथों में नहीं जाने दिया। विमान में मौजूद यात्रियों ने को-पायलट को नियंत्रित किया और विमान सुरक्षित लैंड कराया गया। विमान में सवार सभी 180 यात्रियों की जान बच गई। इसके घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की दुनिया की तारीफ हो रही है।
बताई थी क्रू की अहमियत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्मित मच्छार को असली हीरो बताया है। अब इस घटना के कैप्टन स्मित मच्छार का एक साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले का सामना करने वाले कैप्टन स्मित माछर ने 2025 के एक इंटरव्यू में क्रू की अहमियत बताई थी। उन्होंने कहा कि आसमान में इमरजेंसी के वक्त यात्रियों की मदद के लिए क्रू ही सबसे पहले सामने आता है।
HERO PILOT, Captain Smit Machchar, stabbed mid-flight on flydubai FZ1073, reportedly FOUGHT OFF the co-pilot and helped save 174 people.
One year ago he talked about how people often don’t treat the cabin crew properly.
“When things are going wrong, you need them.”
WATCH: pic.twitter.com/S28KLeDsv4
— Yehuda Teitelbaum (@chalavyishmael) September 30, 2026
अजब-गजब: हवाई जहाज में पैदा हुए बच्चों को किस देश की मिलती है नागरिकता? जानिए क्या कहता है नियम
उन्होंने पॉडकास्ट इंटरव्यू में कहा था कि हर फ्लाइट में डॉक्टर हो, यह जरूरी नहीं, लेकिन क्रू को इमरजेंसी और फर्स्ट-एड की ट्रेनिंग दी जाती है। उनका कहना था कि क्रू सर्जरी तो नहीं कर सकता, लेकिन जरूरत पड़ने पर किसी की जान बचाने में मदद जरूर कर सकता है। उन्होंने कहा कि क्रू के प्रति लोगों का नजरिया थोड़ा निराशाजनक है, लेकिन जब हालात बिगड़ते हैं, तो आपको क्रू मेंमबर्स की जरूरत पड़ती है।
दुनिया का ऐसा खतरनाक इलाका जहां कोई नहीं जा सकता, जानिए इस जगह की खौफनाक कहानी
कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार?
कैप्टन स्मितत मच्छार 2022 से अमीराती सरकार के मालिकाना हक वाली एयरलाइन फ्लाईदुबई में काम कर रहे हैं। इससे पहले 10 साल तक उन्होंने स्पाइसजेट में काम किया था। कैप्टन मच्छा र के पास बोइंग 737 विमानों पर 13 वर्षों से ज्यादा का वाणिज्यिक उड़ान का अनुभव है। उनके पास 9,750 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है।


