Uttar Pradesh Real Estate: अगर आप भी उत्तर प्रदेश में घर खरीदने या प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. उत्तर प्रदेश का रियल एस्टेट बाजार इन दिनों तेज ग्रोथ के दौर से गुजर रहा है जिससे एक बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. नए हाउसिंग और व्यवसायिक प्रोजेक्ट्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं निवेशकों का रुझान भी पहले के मुकाबले काफी तेजी से मजबूत हुआ है. यही वजह है कि अब राज्य का प्रॉपर्टी बाजार तेजी से ग्रोथ कर रहा है. इसका फायदा न सिर्फ डेवलपर्स को मिल रहा है, बल्कि इसका फायदा घर खरीदने वालों को भी मिल रहा है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…
रियल एस्टेट में निवेश ने पकड़ी रफ्तार
- साल 2025 में उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश बढ़कर 68,328 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
- यह निवेश पिछले साल के मुकाबले में 53.5% ज्यादा रहा है.
- डेवलपर्स की बढ़ती भागीदारी और निवेशकों के भरोसे से इस प्रोजेक्ट्स की संख्या में भी तेजी आई है.
कंपनी का टारगेट अधूरा, कमर्चारी को बांधकर चेहरे पर मारा केक, मैनेजर पर केस दर्ज
नए प्रोजेक्ट्स में हुआ बड़ा इजाफा
- साल 2023 में जहां 197 प्रोजेक्ट्स पंजीकृत हुए थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 308 तक पहुंच चुकी है.
- साल 2026 के शुरुआती चार महीनों में ही 106 नए प्रोजेक्ट्स रजिस्टर किए जा चुके हैं.
- इस नए प्रोजेक्ट्स की बढ़ती संख्या से रियल एस्टेट बाजार में गतिविधियां पहले से कहीं ज्यादा तेज हुई हैं.
घर खरीदारों को कैसे मिलेगा फायदा?
- नए प्रोजेक्ट्स बढ़ने से बाजार में घरों की उपलब्धता बढ़ रही है.
- साल 2023 में प्रस्तावित हाउसिंग यूनिट्स की संख्या 55,297 थी.
- यह संख्या 2024 में बढ़कर 69,365 हो गई.
- वहीं 2025 में प्रस्तावित यूनिट्स की संख्या 84,976 तक पहुंच गई.
- पिछले साल हाउसिंग यूनिट्स में करीब 22.5% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.
2026 में भी जारी है तेजी
- जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच ही 25,156 करोड़ रूपये का निवेश दर्ज किया गया है.
- इस अवधि में 33,206 नई यूनिट्स के प्रोजेक्ट्स भी सामने आए हैं.
- इससे यह साफ पता चलता है कि आने वाले समय में भी रियल एस्टेट सेक्टर की रफ्तार बनी रह सकती है.
लखनऊ बन रहा नया रियल एस्टेट हब
- अब रियल एस्टेट गतिविधियां सिर्फ नोएडा और ग्रेटर नोएडा तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि अब लखनऊ भी तेजी से निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है.
- साल 2025 में लखनऊ में 67 नए प्रोजेक्ट्स पंजीकृत हुए.
- वहीं गौतम बुद्ध नगर में 69 प्रोजेक्ट्स दर्ज किए गए.
- इससे यह साफ है कि लखनऊ भी अब बड़े तेजी से रियल एस्टेट केंद्र के रूप में उभर रही है.
60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?


