- पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस RBI ने किया रद्द।
- ग्राहकों की जमा रकम पूरी तरह सुरक्षित है।
- बैंक के पास ग्राहकों को पैसा लौटाने को पर्याप्त नकदी।
- रिफंड प्रक्रिया पर जल्द मिलेगी विस्तृत जानकारी।
Paytm Payments Bank License Cancellation: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया हैं. जिसके बाद ग्राहकों के बीच अपनी जमा रकम की सुरक्षा और पैसे वापस मिलने को लेकर चिंता बढ़ गई हैं.
पेटीएम पेमेंट्स बैंक 10 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों का दावा करता हैं. हालांकि, अब रेगुलेटर की कार्रवाई के बाद इसके बंद होने की प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. आइए जानते हैं, इस बारे में.
क्या है पूरा मामला?
- One97 Communications और इसके फाउंडर Vijay Shekhar Sharma द्वारा प्रमोट किया गया यह बैंक मार्च 2022 से ही कुछ पाबंदियों के तहत काम कर रहा था.
- जनवरी 2024 में RBI ने लगातार नियमों के पालन को लेकर चिंता जताते हुए नए डिपॉजिट लेने पर रोक लगा दी थी. जिसके बाद ग्राहकों में घबराहट बढ़ी और कई लोगों ने अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया.
- वहीं, अब आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस ही रद्द कर दिया हैं.
ग्राहकों का पैसा कब मिलेगा?
- आरबीआई ने साफ कहा हैं कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पास इतनी रकम मौजूद हैं कि जरूरत पड़ने पर सभी ग्राहकों की जमा रकम आसानी से वापस की जा सकती है.
- फिलहाल बैंक और रेगुलेटर दोनों ही यह भरोसा दे रहे हैं कि ग्राहकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित हैं. ग्राहकों को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा. आने वाले कुछ हफ्तों में रिफंड की प्रक्रिया और टाइमलाइन को लेकर और ज्यादा साफ जानकारी मिलने की उम्मीद है.
बैंक ने ग्राहकों को दिया भरोसा
RBI द्वारा लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक की तरफ से ग्राहकों को भरोसा दिया गया हैं कि उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है. बैंक ने कहा हैं कि उसके पास पर्याप्त नकदी मौजूद है. जिससे सभी ग्राहकों की जमा राशि आसानी से वापस की जा सकती है.
इसमें सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट, वॉलेट, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, FASTag और अन्य सभी जमा शामिल हैं. बैंक ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि आगे की प्रक्रिया को लेकर समय-समय पर जानकारी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें:

