लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जयंती आज:पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बेटे नीरज शेखर ने जताया आभार – Former Pm Chandrashekhar Birth Centenary Neeraj Shekhar Pm Modi Tribute Women Reservation Bill

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जयंती के अवसर पर उनके बेटे और सांसद नीरज शेखर ने देशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता को याद करने के लिए वह सबके शुक्रगुजार हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए नीरज शेखर ने कहा, ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरे पिता का बहुत सम्मान करते हैं। मैं उन सभी का आभारी हूँ जिन्होंने आज उन्हें याद किया। वे उन्हें एक सच्चे ‘जन नायक’ मानते हैं। मैं युवाओं से भी आग्रह करूंगा कि वे ऐसे नेता के बारे में पढ़ें और उनके दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश करें।’

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने उन्हें साहस और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित एक बड़ा जननेता बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह साल उनकी 100वीं जयंती की शुरुआत है। यह समय एक समृद्ध और न्यायपूर्ण भारत के उनके सपने को पूरा करने के संकल्प को दोहराने का है।

इस दौरान नीरज शेखर ने महिला आरक्षण बिल पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को राजनीति में ज्यादा प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने साफ कर दिया है कि वे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह नारी शक्ति का अधिकार है और उन्हें यह हक मिलना ही चाहिए।

ये भी पढ़ें: Women Reservation Bill: ‘बिल पास नहीं हुआ तो 2029 में मतदाता देंगी जवाब’, महिला आरक्षण पर बोलीं किरण बेदी

वहीं, लोकसभा में शुक्रवार को तीन प्रमुख विधेयकों पर शुक्रवार को मतदान होना निर्धारित है। इन विधेयकों का उद्देश्य महिला आरक्षण कानून में संशोधन करना और एक परिसीमन आयोग का गठन करना है। गुरुवार को ‘संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026’ को सदन में पेश करने की मंजूरी मिल गई। इस विधेयक का उद्देश्य महिलाओं के लिए आरक्षण को सक्षम बनाना और परिसीमन की प्रक्रिया को सुगम बनाना है।

कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण और परिसीमन की प्रक्रिया के तहत सभी राज्यों में लोकसभा की सीटें 50 प्रतिशत तक बढ़ाई जाएंगी। अगर यह बिल पास हो जाता है, तो कई राज्यों में सीटों की संख्या काफी बढ़ जाएगी। नए प्रस्ताव के अनुसार, उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सीटें बढ़कर 120 हो सकती हैं। इसी तरह पश्चिम बंगाल में 63, तमिलनाडु में 59, गुजरात में 39 और केरल में सीटों की संख्या बढ़कर 30 होने की उम्मीद है।

अन्य वीडियो-



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंतर-मंतर पर तनाव:देर रात पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, Raf ने छोड़े आंसू गैस के गोले; Acp घायल, Video – Tension At Jantar Mantar Clash Between Police And Protesters Raf Fired Tear Gas Shells

Cjp Protest:प्रदर्शन के दो दिन के अंदर 10 Fir दर्ज, Raf जवान पर हमला, ड्रोन उड़ाने पर भी केस – Cjp Protest Today Raf Jawan Attacked And 10 Firs Registered

Neeraj Murder Case:हत्या से पहले कोर्ट पहुंची थी नीरज, बलराम पर मकान कब्जाने के आरोप; याचिका से मिला सुराग – Jaipur Neeraj Murder Case Sanganer Court Petition Balram Property Dispute Investigation

आपदा में अवसर:9.5 घंटे थमी रही लुटियंस दिल्ली की रफ्तार, ऑटो और कैब वालों की चांदी; 30 की जगह वसूले 100 रुपये – Traffic In Lutyens Delhi Halt For Nine And A Half Hours Auto And Cab Drivers Charging 100 Instead Of ₹30आपदा म

Ayesha Khan:दो घंटे तक हिरासत में रहीं आयशा, अब भाई को बचाने निकलीं; लिखा- ‘अब सड़क पर खड़े रहना भी जुर्म है’ – Dhurandhar Fame Actress Ayesha Khan Gives Update After Release From Police Station

दिल्ली का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर 88 फीसदी तैयार:जानें कब दौड़ेंगे वाहन, अब तक कितने पैसे हो हो चुके खर्च? – Delhi First Double-decker Flyover Is 88 Percentage Complete

Leave a Comment