प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 76 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर दुनियाभर के उनके चाहने वाले लोग सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं. इस कड़ी में बॉलीवुड सेलेब्स के नाम भी शामिल हैं. अक्षय कुमार, अजय देवगन और कंगना रनौत समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं, जिन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. वहीं, इसी कड़ी में अब शाहरुख खान का भी नाम शामिल हो गया है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा है.
पीएम मोदी के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु दे, ताकि आपकी शक्ति और सकारात्मकता से देश सदैव आगे बढ़ता रहे.’
Here’s wishing you a very Happy Birthday, Honourable PM @narendramodi ji. To many more years of good health, happiness and fulfilment. May you always carry the strength and positivity to inspire the nation.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 17, 2026
जान्हवी कपूर ने भी लिखी पोस्ट
वहीं, जान्हवी कपूर ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन विश किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. आप हमेशा स्वस्थ, खुश और लोगों को अपने नेतृत्व से प्रेरित करते रहें.’
Happy Birthday to our honourable Prime Minister Shri @narendramodi Ji. May you always be blessed with good health, happiness and continue inspiring us all with your leadership. #HappyBdayPMModi pic.twitter.com/eQGd83ZjI7
— Jahnavi Kapoor (@JanhvikapoorFC_) September 17, 2026
अजय देवगन ने भी विश किया बर्थडे
इसके साथ ही अजय देवगन ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन विश किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘नरेंद्र मोदी जी जन्मदिन मुबारक हो. आपको साल-दर-साल बिना थके और निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करते देखना, याद दिलाता है कि सच्ची सेवा क्या होती है. भारत के लोगों और खासकर आखिरी कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति के प्रति आपकी प्रतिबद्धता ने मुझे हमेशा गहराई से प्रभावित किया है.’
Happy Birthday, @narendramodi ji!
Watching you serve this nation, year after year, tirelessly and selflessly, is a reminder of what true seva looks like. Your commitment to the people of India, especially the last person in the last row, has always moved me deeply.
On your…
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 17, 2026
अंत में अजय देवगन ने उनके स्वस्थ रहने की कामना करते हुए लिखा, ‘आपके जन्मदिन पर, मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और शक्ति के लिए प्रार्थना करता हूँ, ताकि भारत की सेवा का आपका यह सफर आने वाले कई वर्षों तक जारी रहे.’


